नाखूनों के ये संकेत न करे अनदेखा, नहीं तो पहुंच सकते हैं अस्पताल

हमारा शरीर बिना कुछ कहे भी हमसे काफी कुछ कहता है। अगर सेहत दुरुस्त है, तो यह शरीर में साफ नजर आता है। वहीं, अगर शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ होती है, तो शरीर इसके बारे में भी संकेत देने लगता है। शरीर के किसी पोषक तत्व की कमी हो या फिर कोई बीमारी, कुछ संकेतों की मदद से शरीर पहले ही चेतावनी  देना शुरू कर देता है।

ऐसा ही कुछ शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होने पर भी होता है। यूं तो शरीर कई तरीकों से न्यूट्रिएंट्स की कमी का संकेत देता है, लेकिन इसके कुछ चेतावनी संकेत नाखून पर भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये संकेत-

नाखूनों का टूटना

अगर आपके नाखून अक्सर टूटते हैं या उसमें क्रेक आ जाता है, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह डिहाइड्रेशन या थायरॉयड जैसी समस्याओं का संकेत भी होता है। ऐसे में अंडे, नट्स और पत्तेदार साग को डाइट में शामिल करना फायेदमंद होगा।

पीले नाखून
अगर आपके नाखून का रंग पीला नजर आ रहे हैं, तो यह फंगल इन्फेक्शन, स्मोकिंग, डायबिटीज या फेफड़ों की बीमारी जैसी हेल्थ कंडीशन का संकेत हो सकता है। इसके लिए अच्छी हाइजीनिक रहना बेहद जरूरी है। साथ ही एंटीफंगल ट्रीटमेंट और विटामिन-ई नाखूनों की सेहत को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, बहुत ज्यादा पीले नाखूनों का होना एनीमिया, लिवर डिजीज या कुपोषण का संकेत हो सकता है।

नाखून पर सफेद धब्बे
नाखून पर नजर आने वाले छोटे सफेद धब्बे आमतौर मामूली चोट के कारण होते हैं, लेकिन अगर लंबे समय तक यह धब्बे बने रहते हैं, तो यह जिंक या कैल्शियम की कमी की निशानी हो सकते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए न्यूट्रिएंट रिच डाइट फॉलो करें।

नीले नाखून
नाखूनों का नीला रंग शरीर में अपर्याप्त ऑक्सीजन फ्लो की तरफ इशारा करता है। ऐसा आमतौर पर फेफड़ों की बीमारी, डार्ट डिजीज या रेनॉड फिनोमेनन के कारण होता है। अगर यह लक्षण लगातार बना रहते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

नाखून पर गहरे रंग की रेखाएं
नाखूनों के नीचे भूरी या काली रंग की रेखाएं मेलेनोमा का संकेत हो सकती हैं, जो एक गंभीर स्किन कैंसर है। नाखूनों में होने वाले किसी भी असामान्य रंग के बदलाव की जल्द से जल्द जांच जरूर कराएं।

नाखून के आसपास सूजन
नाखून के आसपास रेडनेस या सूजन इन्फेक्शन, ल्यूपस या अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसा कोई संकेत नजर आता है, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

क्लबिंग नाखून
गोल सिरे और उभरे हुए नाखून अक्सर फेफड़ों की बीमारी, हार्ट डिजीज या शरीर में कम ऑक्सीजन का संकेत हो सकते हैं। इसलिए इन संकेतों के नजर आते ही बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

  • admin

    Related Posts

    केले को जल्दी खराब होने से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू स्टोरेज टिप्स

     केला एक ऐसा फल है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. जब हमें इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत होती है, तो अक्सर हम केला खाना पसंद करते हैं. यह…

    डिजिटल डिटॉक्स से घट सकता है तनाव, जानें स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के आसान तरीके

    आज के समय में स्मार्टफोन एक ऐसी चीज है जो हमारी जिंदगी का एक काफी अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह आंखें खोलते ही हम सबसे पहले अपनी जड़ें स्मार्टफोन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 5 views
    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 2 views
    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ