गैंगरेप मामले में खुलासा- हमेशा लड़कियों पर कमेंट करता रहता था, हर लड़की से पूछता कि क्या मुझसे शादी करोगी

कोलकाता
कोलकाता गैंगरेप के मुख्य आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक मोनोजीत मिश्रा उफ मैंगो हमेशा लड़कियों पर कमेंट करता रहता था। वह हर लड़की से पूछता कि क्या मुझसे शादी करोगी। वह किसी मनोरोगी की तरह सेक्स और हिंसा के लिए आतुर रहता था। सिर्फ इतना ही नहीं, वह लड़कियों की फोटो गलत ढंग से एडिट करके दोस्तों को भेजता था। मोनोजीत के कॉलेज जूनियर्स और बैचमेट्स ने इस बारे में खुलासा किया है। बता दें कि कोलकाता के लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

लड़कियों से पूछता था, शादी करोगी
जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय छात्रा का रेप करने से पहले मोनोजीत ने पूछा था कि क्या वह उससे शादी करेगी। बताया जाता है कि यह पहली बार नहीं था जब मोनोजीत ने किसी लड़की से यह सवाल पूछा। कॉलेज कैंपस में कई छात्राओं से पहले भी वह यही सवाल पूछ चुका था। वह लड़कियों की मॉर्फ्ड फोटो अपने दोस्तों को भेजा करता था। इसके अलावा महिलाओं के साथ अंतरंग संबंधों के वीडियो बनाकर भी दोस्तों को दिखाता था। लोगों ने बताया कि उसे सबकुछ रिकॉर्ड करने का फितूर रहता था। वह महिलाओं की फोटो क्लिक करके उन्हें ग्रुप में भेजता रहता था। इसमें वह उनकी बॉडी शेमिंग करता था।

चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं
मोनोजीत के खिलाफ पहले भी छेड़खानी के मामले थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक छेड़खानी, हैरेसमेंट, शारीरिक उत्पीड़न और पैसों की उगाही को लेकर उसके खिलाफ कई मामले हैं। इस बारे में उसे अपनी पार्टी से भी चेतावनी मिल चुकी थी। लेकिन वह बिल्कुल भी सुधर नहीं रहा था। एक थर्ड ईयर के छात्र ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को भी सबकुछ पता था। लेकिन इसके बावजूद सब उसे पूरा समर्थन करते थे। उसने बताया कि मैंगो और उसकी टीम छात्रों, खासतौर पर लड़कियों के लिए दहशत का पर्याय थे। उसने बताया कि मोनोजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न की एक शिकायत प्रभारी अध्यापक से की गई थी। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

छात्रों में काफी ज्यादा डर
एक प्रथम वर्ष का छात्र काफी डरा हुआ दिखाई दिया। उसने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई की इतनी सुविधा है। लेकिन राजनीतिक प्रभाव ने सब सत्यानाश कर डाला है। उसने कहाकि छात्रसंघ से जुड़े लोगों को मानो सबकुछ करने की छूट मिली हुई है। मोनोजीत उन सभी वॉट्सऐप ग्रुप का एडमिन था, जिसमें इंपॉर्टेंट नोटिस आती थीं। वह किसी को भी निकाल या जोड़ सकता था। लड़कियों की फोटो पोस्ट करना और उनके बारे में भद्दे मजाक करना, आम बात थी। इन लोगों को इस तरह से प्रोटेक्शन मिली हुई थी कि हम सब चुप रहने पर मजबूर थे।

विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों को धमकी
कुछ मौजूदा छात्रों ने बताया कि वह लोग मोनोजीत और उसकी टीम से काफी ज्यादा डरे हुए थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन लोगों ने कॉलेज तक जाना छोड़ दिया था। इन छात्रों ने बताया कि उन्होंने पिछले साल आरजीकर कॉलेज में हुई घटना के विरोध में आयोजित ‘रीक्लेम द नाइट’ में हिस्सा लिया था। इसके बाद मोनोजीत ने उन्हें बुलाया और धमकियां दीं। इतना ही नहीं, उसने कुछ लोगों की पिटाई तक की थी। वह खुलेआम लोगों से कहता था कि उसे कुछ नहीं होगा, क्योंकि उसकी पहुंच नेताओं तक है। वह कॉलेज के बॉस की तरह व्यवहार करता था।

 

admin

Related Posts

भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, कई इलाकों में विनाशकारी आंधी का खतरा

नई दिल्ली देश के अलग-अलग राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।…

भारत का कड़ा संदेश, UNSC में पाकिस्तान की आतंक नीति पर जमकर बरसा भारत

नई दिल्ली भारत ने 2 दिन में दूसरी बार पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। वैश्विक मंचों पर भारत को उकसाने वाली बयानबाजियों से बाज न आने वाले पाकिस्तान को भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव