लखनऊ में एक लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी ब्वॉय का कत्ल; शव के टुकड़े-टुकड़े कर बैग में भर दिए!

लखनऊ

ऑनलाइन शॉपिंग की मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी फिल्पकार्ट से कैश ऑन डिलीवरी में डेढ़ लाख रुपए के दो मोबाइल फोन मंगवाकर लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिछले हफ्ते हुई इस हत्या का खुलासा यूपी पुलिस ने सोमवार को किया। हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डेढ़ लाख रुपए कीमत का एक आईफोन ऑर्डर में मंगाया गया था। 23 सितंबर की इस वारदात में डिलीवरी ब्वॉय भरत साहू से फोन लेने के बाद पैसे देने के बदले घर के अंदर खींचकर गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर शव को बोरे में बंद करके इंदिरा नहर में बहा दिया गया। शव अभी बरामद नहीं हुआ है। एसडीआरएफ टीम नहर में शव को खोज रही है।

लखनऊ के पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह के मुताबिक 32 साल के भरत मूल रूप से अमेठी के जामो संभई गांव के रहने वाले थे। लखनऊ में पत्नी के साथ सतरिख रोड पर किराए पर रहते थे। भरत का छोटा भाई निशातगंज में रहता है। भरत फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करते थे। चिनहट थाना इलाके से तकरोही के गजानन ने डेढ़ लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन आर्डर किए थे। भुगतान कैश ऑन डिलीवरी होना था। 23 सितंबर को भरत फ्लिपकार्ट के गोदाम से डिलीवरी के लिए निकला और दोपहर तकरोही में गजानन के घर पहुंचा।

गजानन को मोबाइल देकर भरत ने भुगतान करने को कहा। लेकिन गजानन ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। गजानन ने भरत को घर के अंदर खींच लिया। उसे जमकर पीटा और फिर गला दबाकर मार दिया। वारदात के बाद गजानन ने शव बोरे में भरकर घर में रख दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए गजानन ने दोस्त आकाश को बुलाया। ये लोग शव को कार में लेकर इंदिरा नहर के पास गए और उसे नहर में फेंक दिया। दोनों ने घर लौटकर नहाया और कपड़े बदले। अगली सुबह गजानन घर से भाग गया।

उधर, भरत के नहीं लौटने और मोबाइल के डेढ़ लाख रुपये जमा न होने पर देर शाम फ्लिपकार्ट के मैनेजर ने भरत को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद था। कंपनी ने उसके संपर्क किया तो पता चला कि वो घर भी नहीं लौटा है। सबने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। फिर 25 सितंबर को चिनहट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने भरत के फोन के कॉल डिटेल्स चेक किए तो आखिरी फोन गजानन को मिला। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में आकाश को पकड़ा तो उसने सारी कहानी बता दी। उसने बताया कि गजानन ने हत्या की और उसकी मदद से शव इंदिरा नहर में फेंका है। गजानन की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।

admin

Related Posts

यूपी विधान परिषद विशेष सत्र: महिला सदस्यों को ज्यादा बोलने का मौका, विपक्ष भी सख्त

लखनऊ महिला आरक्षण मुद्दे पर उत्तर विधानसभा का 30 अप्रैल से शुरू होने सत्र खास होगा। सरकार ने सार्थक चर्चा की तैयारी की है। इसमें महिलाओं को ही अधिक बोलने…

पीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई लाइफलाइन, किसानों, उद्योग व युवाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार

गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर पीएम मोदी ने की सीएम योगी के नेतृत्व में हो रहे विकास की सराहना पीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई लाइफलाइन, किसानों,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: GT vs RCB मैच प्रीव्यू – अहमदाबाद में होने वाला 42वां मुकाबला

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
IPL 2026: GT vs RCB मैच प्रीव्यू – अहमदाबाद में होने वाला 42वां मुकाबला

खराब फॉर्म के बीच बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद से घिरे राजस्थान के कप्तान

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
खराब फॉर्म के बीच बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद से घिरे राजस्थान के कप्तान

जयपुर में तूफानी पारी के बाद सूर्यवंशी टॉप पर, ऑरेंज कैप की रेस में सब पीछे

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
जयपुर में तूफानी पारी के बाद सूर्यवंशी टॉप पर, ऑरेंज कैप की रेस में सब पीछे

लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 3 views
लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 2 views
यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक