दिल्ली कैपिटल्स की जीत का सिलसिला रुका , कप्तान पर ठीकरा फूटा, 12 लाख की लग गई चपत

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 का 29वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अच्छा नहीं रहा. लगातार 4 मैचों में जीत के बाद उसे न सिर्फ हार झेलनी पड़ी, बल्कि कप्तान अक्षर पटेल को भी जुर्माना भरना पड़ा. उन पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत का सिलसिला अपने ही गढ़ में टूट गया, जब मुंबई इंडियंस (MI) ने उसे 12 रनों से मात दी. करुण नायर के 40 गेंदों में 89 रन के बाद मध्यक्रम के चरमराने और आखिर में रन आउट की हैट्रिक के कारण दिल्ली कैपिटल्स को यह हार मिली.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है.’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘यह आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’

कप्तान अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें, तो 5 मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है और बल्ले से उन्होंने केवल 67 रन बनाए हैं. प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर कायम है.

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी