हमारे पर्व और त्योहार विशिष्ट युगांतरकारी घटनाओं से जुड़े हैं- मुख्यमंत्री

अयोध्या दीपोत्सव से साकार हुआ राम मंदिर का संकल्प- योगी आदित्यनाथ

 लखनऊ में आयोजित दीपावली कार्यकर्ता परिवार मिलन समारोह को सीएम योगी किया संबोधित

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

हमारे पर्व और त्योहार विशिष्ट युगांतरकारी घटनाओं से जुड़े हैं- मुख्यमंत्री

 2014 से पहले देश में और 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सिर्फ ईद मिलन जैसे आयोजन ही होते थे- सीएम योगी

आज राम मंदिर पूरी दुनिया में सनातनियों के गौरव का प्रतीक बन गया है- सीएम योगी

सीएम योगी ने लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने का किया आह्वान

– कहा- प्रधानमंत्री मोदी का शताब्दी संकल्प हमें सुरक्षा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जा रहा है

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम से राम मंदिर निर्माण का संकल्प साकार हुआ है। लाखों दीपों के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया और आज भव्य राम मंदिर पूरी दुनिया में सनातनियों के गौरव का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद और जनता का संघर्ष मंदिर निर्माण में फलित हुआ, जिसे 25 नवंबर के बाद और भव्य रूप में देखा जा सकेगा।

लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित दीपावली कार्यकर्ता परिवार मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दीपावली कार्यकर्ता परिवार मिलन का यह आयोजन सनातन धर्म की हजारों वर्ष पुरानी परंपराओं का प्रतीक है। हमारे पर्व और त्योहार विशिष्ट युगांतरकारी घटनाओं से जुड़े हैं, जो समाज को नई दिशा देते रहे हैं। लेकिन पहले यह सामूहिकता सीमित थी। 2014 से पहले देश में और 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सिर्फ ईद मिलन जैसे आयोजन ही होते थे और सनातन धर्म के पर्वों पर ऐसे समारोह दुर्लभ थे। अब होली और दीपावली मिलन समारोह सामाजिक एकता का आधार बन रहे हैं।

राम मंदिर पूरी दुनिया में सनातनियों के गौरव का प्रतीक बन गया है- सीएम योगी
सीएम ने अयोध्या दीपोत्सव की शुरुआत का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 में जब मैंने दीपोत्सव की रूपरेखा तैयार की तो लोग पूछते थे कि दीप जलाने से क्या होगा? मैंने कहा कि दीप सनातन धर्म का संकल्प है। लाखों दीपों के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया और आज भव्य राम मंदिर पूरी दुनिया में सनातनियों के गौरव का प्रतीक बन गया है। सीएम योगी ने कहा कि हमने गुलामी का प्रतीक फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया। यह संकल्प की ताकत थी। उन्होंने बताया कि संतों का आशीर्वाद और जनता का संघर्ष मंदिर निर्माण में फलित हुआ, जिसे 25 नवंबर के बाद और भव्य रूप में देखा जा सकेगा।

सीएम योगी ने लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने का किया आह्वान
सीएम योगी ने कहा कि 'विकसित भारत' के लिए सामाजिक एकता को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का शताब्दी संकल्प हमें सुरक्षा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जा रहा है। दीपावली मिलन जैसे आयोजन इस एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने उन्होंने सामूहिक आयोजनों की आदत डालने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि धनतेरस पर स्वदेशी बर्तन, सोना-चांदी खरीदें। रक्षा मंत्री सेना को स्वदेशी हथियार दे रहे हैं, तो हम भी भारत निर्मित सामान अपनाएं। उन्होंने दीपावली पर प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक गरीब के घर में मिठाई और गोबर से बने दीये व लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति पहुंचाने की अपील की, ताकि गरीब परिवार भी उत्सव मना सकें।

admin

Related Posts

बकरीद से पहले यूपी में सख्ती, खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज पर पाबंदी

 चंदौली/संभल/सहारनपुर/अयोध्या/ मुजफ्फरनगर/आजमगढ़,      उत्तर प्रदेश सरकार और जिला पुलिस-प्रशासन ने आज 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के…

आंगनबाड़ी केंद्र होंगे डिजिटल और स्मार्ट, ‘किताब वितरण ऐप’ से होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बाद अब प्री-प्राइमरी शिक्षा के ढांचे को भी जड़ से मजबूत करने में जुट गई है। राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां