AMP National NGO Conference 2025: लखनऊ में आयोजित होगा विशाल सम्मेलन, जुड़ेंगे 1000 से अधिक समाजसेवी

देशभर के 1000 से ज़्यादा समाजसेवी जुड़ेंगे AMP National NGO Conference 2025 में, लखनऊ में होगा आयोजन

शिक्षा, रोज़गार और समाजिक विकास के लिए एक बड़ा राष्ट्रीय मंच

लखनऊ
आज इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आने वाले AMP National NGO Conference 2025 की घोषणा की गई। यह कॉन्फ़्रेंस 15 और 16 नवंबर 2025 को इसी स्थान पर आयोजित होगी। यह कार्यक्रम Association of Muslim Professionals (AMP) और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।

 राष्ट्रीय स्तर पर NGOs को जोड़ने का प्रयास

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, चेयरमैन, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और कॉन्फ़्रेंस रिसेप्शन कमेटी के प्रमुख ने कहा:

“यह एक ऐतिहासिक पहल है जो देशभर के NGOs और समाजसेवियों को एक मंच पर लाएगी। इस कॉन्फ़्रेंस में शिक्षा और समाजिक विकास को तेज़ करने के तरीकों पर चर्चा होगी। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेज़बानी पर गर्व है।”

शिक्षा, आर्थिक विकास और सशक्तिकरण पर ज़ोर

जनाब आमिर इदरीसी, प्रेसिडेंट, AMP ने कहा:

“इस कॉन्फ़्रेंस का उद्देश्य देश के 130 अल्पसंख्यक ज़िलों में मिलजुल कर विकास का एक रोडमैप बनाना है। AMP पिछले 17 सालों से शिक्षा, रोज़गार और सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रही है। अब हम चाहते हैं कि इन प्रयासों को देशभर के NGOs के साथ मिलकर और आगे बढ़ाया जाए।”

 देशभर में तैयारी और जागरूकता अभियान

डॉ. अब्दुल अहद, डायरेक्टर, पल्स हॉस्पिटल लखनऊ और कॉन्फ़्रेंस ऑर्गनाइजिंग कमेटी के प्रमुख ने बताया:

“हमारी टीम देश के कई शहरों में जाकर NGOs, समाजसेवियों और युवाओं से मिल रही है ताकि उन्हें इस कॉन्फ़्रेंस के बारे में बताया जा सके। हमें बहुत अच्छा और उत्साहजनक सहयोग मिल रहा है। यह साझा प्रयास समाज के विकास के लिए मज़बूत बुनियाद रखेगा।”

उन्होंने आगे सभी NGOs, स्कूल मालिकों, शिक्षकों, समाजसेवियों और युवा नेताओं से अपील की कि वे इस नेशनल NGO कॉन्फ़्रेंस में शामिल हों और शिक्षा व समाजिक सुधार के इस अभियान का हिस्सा बनें।

“यह केवल एक कॉन्फ़्रेंस नहीं, बल्कि समाज की बेहतरी के लिए मिलकर कदम बढ़ाने का अवसर है,” उन्होंने कहा।

 मुख्य विषय और उद्देश्य

मुजतबा ख़ान, प्रेसिडेंट, परवाज़ फ़ाउंडेशन और ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्य ने बताया:

“कॉन्फ़्रेंस में शिक्षा सुधार, महिला सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, NGO की क्षमता निर्माण और AMP के 25 साल के रोडमैप पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य है – एक-दूसरे के अनुभवों को साझा करना और समाज की बेहतरी के लिए सामूहिक दिशा तय करना।”

यह दो दिन की कॉन्फ़्रेंस विभिन्न सत्रों, विशेषज्ञ पैनलों और क्षेत्रीय बैठकों के रूप में होगी, जिसमें देशभर से शिक्षाविद, नीति-निर्माता और NGOs के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जो लोग इस कॉन्फ़्रेंस में भाग लेना चाहते हैं या अधिक जानकारी चाहते हैं, वे ngoconnect@ampindia.org पर मेल भेज सकते हैं और विषय (subject) में “National NGO Conference” लिखें।

 

admin

Related Posts

आंगनबाड़ी केंद्र होंगे डिजिटल और स्मार्ट, ‘किताब वितरण ऐप’ से होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बाद अब प्री-प्राइमरी शिक्षा के ढांचे को भी जड़ से मजबूत करने में जुट गई है। राज्य…

‘प्रोजेक्ट गंगा’ होगा लाइव, गांवों में ब्रॉडबैंड, OTT, CCTV और ऑनलाइन रोजगार के खुलेंगे रास्ते

 लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब डिजिटल आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक तकनीकी मुख्यधारा से जोड़ने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां