दीपक जोशी की घर वापसी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की मौजदूगी में BJP में शामिल

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने घर वापसी कर ली, यानि वे फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) शामिल हो गए हैं। आज उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता  दें कि विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गए थे और खातेगांव सीट से चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें 12,542 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें विधानसभा चुनाव के पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें वे 12542 वोटों से हार गए थे।

8 महीने पहले टल गई थी दीपक जोशी की भाजपा वापसी 8 महीने पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से भाजपा जॉइन करने वाले थे। उनका भोपाल के बीजेपी दफ्तर आकर घर वापसी का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था। लेकिन आखिरी समय में ये कार्यक्रम टल गया था। दरअसल उस समय दीपक जोशी की भाजपा में वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उस समय दीपक जोशी ने खुद दैनिक भास्कर से टेलीफोन पर चर्चा में कहा था – मैं तो सुबह का भूला हूं, शाम को घर लौट रहा हूं।

मार्च में कहा था- कुछ लोगों ने पर्सनल इश्यू बना लिया 8 महीने पहले जब भाजपा में वापसी टली थी तब दैनिक भास्कर से चर्चा में दीपक जोशी ने कहा था- 'कुछ लोगों ने मेरे मामले को पर्सनल इश्यू बना लिया है। मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं। मेरे पास 9 मार्च को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का फोन आया था। उन्होंने 2 नेताओं के नाम लिए थे। कहा था कि आप इनसे माफी मांग लो। मैंने कहा कि पार्टी से माफी मांगनी हो, तो मैं तैयार हूं, लेकिन घर जाकर किसी व्यक्ति विशेष से माफी नहीं मांगूंगा। चूंकि मेरे ऊपर करीबियों की ओर से घरवापसी का दबाव था, इसलिए मैंने सहमति दे दी थी, लेकिन मैंने पहल नहीं की। पहल बीजेपी की ओर से की गई थी।'

admin

Related Posts

फिर सत्ता पाने की तैयारी में कांग्रेस, जानिए क्या है पार्टी का नया गेमप्लान

भोपाल मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने अब नया सियासी दांव चल दिया है। पार्टी ने फैसला किया है कि आने वाले पंचायत चुनाव में…

डायमंड हार्बर में सियासी घमासान तेज, शुभेंदु अधिकारी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई के संकेत

कलकत्ता पश्चिम बंगाल के नए-नवेले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज  शनिवार डायमंड हार्बर का दौरा करने वाले हैं। तृणमूल के दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी का यह संसदीय क्षेत्र है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ