मछली पकड़ते समय मौत, राजस्थान-सवाई माधोपुर की बनास नदी में डूबे चाचा-भतीजा

सवाई माधोपुर.

जिले के मलारना स्टेशन निवासी दो लोग बनास नदी में मछली पकड़ते हुए गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव निकाल लिए हैं। बताया जा रहा है कि कल दोपहर सलीम तथा उसका भतीजा अयान मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे लेकिन रात 9 बजे तक भी घर नहीं पहुंचे।

परिवार वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, तब बनास नदी के किनारे उनकी चप्पल  तथा साइकिल मौके पर मिली। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना जिला प्रशासन को भी दी। साथ ही अपने स्तर पर भी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह की कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी। सवेरे भी परिजनों ने मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस भी मय जाप्ते के मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिस पर बनास नदी में लगभग 500 मीटर दूर दोनों के शव पुलिस को मिल गए, जिन्हें परिजनों की सहायता से नदी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक मछली बेचने का काम किया करते थे, जिसके चलते रोजाना नदी पर मछली पकड़ने आते थे लेकिन अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई।

admin

Related Posts

इस बार समय से पहले पहुंचेगा मानसून, 20 जून तक दस्तक के आसार

जयपुर प्रदेश में हीटवेव के साथ आंधी बारिश का दौर भी लगातार जारी है. बीते कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में लू का कहर रहा तो वहीं कुछ…

राजस्थान बॉर्डर पर ATS अलर्ट, स्लीपर सेल नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर पंजाब के बाद अब राजस्थान को नशे के दलदल में धकेलने की एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश सामने आई है. पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ जंग छेड़ रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ