एसएन मेडिकल कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में मिला शव, फैली सनसनी

जोधपुर

एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को डॉक्टर कविता का शव मिलने से परिसर में सनसनी फैल गई। सवाई माधोपुर की रहने वाली डॉ. कविता (31) ने इसी वर्ष मार्च में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। शव उनके हॉस्टल के कमरा नंबर 525 में मिला। बताया जा रहा है कि यह दो से तीन दिन पुराना हो सकता है।

पुलिस के अनुसार जब कमरे से दुर्गंध आने लगी तो अन्य छात्राओं ने शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना अधिकारी जुल्फिकार अली अपनी टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

डॉ. कविता वर्ष 2014-15 बैच की छात्रा थीं लेकिन कुछ एकेडमिक अटेम्प्ट शेष रहने के कारण उनकी पढ़ाई समय पर पूरी नहीं हो सकी थी। उन्होंने मार्च 2025 में अपनी इंटर्नशिप पूरी की थी और आगामी 15 जून को उनका पीजी एग्जाम निर्धारित था। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अवसाद में थीं और अधिकतर समय गुमसुम रहती थीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रिंसिपल फतेह सिंह और अनुराग सिंह तथा प्रिंसिपल बी.एस. जोधा भी हॉस्टल पहुंचे। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बहरहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    जोधपुर केस में बड़ा अपडेट: आसाराम को राहत नहीं, सह-आरोपियों की अपील आंशिक रूप से मंजूर

    जयपुर राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखा है. तुरंत प्रभाव से उन्हें सरेंडर करना होगा.  जस्टिस अरुण मोंगा और…

    VAT और नीतियों के खिलाफ राजस्थान में पंप बंद का अल्टीमेटम

     जयपुर राजस्थान में 1 जून से आम लोगों को पेट्रोल-डीजल के संकट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा नहीं है कि प्रेट्रोल-डीजल की आवक रुकने वाली है, बल्कि प्रदेशभर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 5 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान