स्ट्रेस, खराब डाइट और नींद की कमी के कारण होते है डार्क सर्कल्स, ऐसे करें दूर

 खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। आमतौर पर यह थकान, नींद की कमी, स्ट्रेस और पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है।

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बाजार में कई केमिकल प्रॉडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इनकी तुलना में, कुछ ऑयल इन्हें कम करने और आंखों को फ्रेशनेस देने में ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

ये तेल विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो स्किन को पोषण देकर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। यहां आंखों के नीचे काले नीचे घेरों को कम करने वाले कुछ बेस्ट ऑयल के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए ऑयल

    बादाम तेल- बादाम का तेल विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आंखों की सेंसिटिव स्किन को पोषण देता है और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है। इसे हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
    नारियल तेल- नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को डीप नरिशमेंट देते हैं और डार्क सर्कल्स को कम करते हैं। इसे रातभर लगाने से बेहतर रिजल्ट्स मिलते हैं।
    अरंडी का तेल- अरंडी का तेल स्किन की गहराई से सफाई करता है और हाइड्रेट करता है। इसमें राइसिनोलेक एसिड होता है, जो डार्क सर्कल्स को हल्का करने और स्किन की बनावट को सुधारने में सहायक होता है।
    जैतून का तेल- जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को मॉइश्चराइज करता है और डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे कम करता है।
    विटामिन-ई ऑयल- विटामिन-ई ऑयल स्किन की मरम्मत और रिजुविनेट करने में मदद करता है। ये फ्री रेडिकल्स से लड़कर डार्क सर्कल्स को हल्का करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।
    आर्गन ऑयल- आर्गन ऑयल में विटामिन-ई और फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाकर डार्क सर्कल्स को कम करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट कोमल और शाइनी बनती है।
    गुलाब का तेल- गुलाब के तेल में विटामिन-ए, सी, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो काले घेरों को हल्का करके स्किन की रंगत को सुधारते हैं।
    टी ट्री ऑयल- टी ट्री ऑयल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो डार्क सर्कल्स और सूजन को कम करता है।

इस्तेमाल का तरीका
ऑयल को हल्के हाथों से आंखों के आसपास लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। बेहतर रिजल्ट के लिए रातभर छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स कम होएंगे। अगर डार्क सर्कल्स लंबे समय से हैं, तो डॉक्टर से दिखाना बेहतर रहेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    महिला के स्वस्थ जीवन के लिए मासिक धर्म का नियमित होना है जरूरी, जानें कैसे करें इसे नियंत्रित

    मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण की प्राकृतिक प्रक्रिया…

    आयुष मंत्रालय का अहम खुलासा: प्रेग्नेंसी में योगासन के लाभ और महत्व

    नई दिल्ली  गर्भावस्था एक महिला के जीवन में बदलाव, शक्ति और नई शुरुआत का खूबसूरत सफर है। इस दौरान मां की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि मां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई