साइकिल सवार की मौत, राजस्थान-अजमेर में यू ट्यूबर मि. खान की तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

अजमेर.

अजमेर के फॉयसागर रोड पर कल रात एक तेज रफ्तार इनोवा ने एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। उसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने अधेड़ को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव जेएलएन अस्पताल में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया। आरोपी कोटड़ा इलाके में कार छोड़कर भाग छूटे। काले रंग की इनोवा कार पर यू-ट्यूबर मि. खान वी-लॉगर लिखा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि साइकिल सवार को लहूलुहान हालत में ऑटो रिक्शा में रात करीब 8 बजे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 58 साल बताई जा रही है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार आरजे 01- यूए-1110 कार का चालक देहली गेट इलाके का बताया जा रहा है। गंज थाना पुलिस ने कार मालिक की पहचान कर ली है। कार को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फॉयसागर की तरफ से आ रहा साइकिल सवार एकाएक सामने से लहराती हुई आ रही तेज रफ्तार कार से टकराकर असंतुलित होकर गिर गया। हादसे में उसकी साइकिल पूरी तरह टूट-फूट गई, पहिए मुड़ गए और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

admin

Related Posts

पांचना बांध पर फिर टकराव, कोर्ट की डेडलाइन से प्रशासन अलर्ट

 करौली राजस्थान के करौली जिले में स्थित पांचना बांध का विवाद एक बार फिर ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा है. करीब दो दशकों से सूखी पड़ी नहरों में पानी छोड़ने…

WhatsApp फ्रॉड केस: DP बदलकर कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, हवाला तक पहुंचा नेटवर्क

जयपुर राजस्थान पुलिस की साइबर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने महज एक व्हाट्सएप मैसेज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 0 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में