कमिंस का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 46.4 ओवर में 203 रन बनाए। जवाब में मेजबानों ने 33.3 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस गेंद और बल्ले दोनों से चमके।

पाकिस्तान की पारी
मोहम्मद रिजवान की अगुआई में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत इस मैच में धीमी हुई। सईम अयूब एक और अब्दुल्ला शफीक 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा बाबर आजम और कप्तान रिजवान ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई, जिसको जाम्पा ने तोड़ा। उन्होंने पूर्व कप्तान बाबर को बोल्ड किया। वह चार चौकों की मदद से 37 रन बनाकर लौटे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिजवान ने 44, नसीम शाह ने 40, शाहीन अफरीदी ने 24, इरफान खान ने 22, सलमान आगा ने 12 रन बनाए। हारिस रऊफ खाता खोले बिना लौटे जबकि मोहम्मद हसनैन दो रन बनाकर नाबाद रहे। कंगारूओं के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन, कमिंस और जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा सीन एबॉट और मार्नस लाबुशेन ने एक-एक विकेट चटकाया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। मैथ्यू शॉर्ट को शाहीन शाह अफरीदी ने सईम अयूब के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना सके। वहीं, दूसरे सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क (16) भी नसीम शाह का शिकार हो गए। इसके बाद मोर्चा स्टीव स्मिथ और जोश इंगलिस ने संभाला। दोनों के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई, जिसे हारिस रऊफ ने तोड़ा। उन्होंने 17वें ओवर में स्मिथ को कैच आउट कराया। वह छह चौकों की मदद से 44 रन बनाने में सफल हुए जबकि इंगलिस ने 49 रन बनाए। इस मुकाबले में मार्नस लाबुशेन ने 16, आरोन हार्डी ने 10, सीन एबॉट ने 13 रन बनाए। मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल पाए। मेजबानों की जीत में पैट कमिंस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें उनका साथ मिचेल स्टार्क ने दिया। वह दो रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन और शाहीन अफरीदी ने दो विकेट चटकाए। वहीं, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन को एक-एक सफलता मिली।

  • admin

    Related Posts

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    मुंबई  आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर ल‍ियाम डाउसन (Liam Dawson) ने अपने एक बड़े फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. 36 साल के डॉसन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 1 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर