मेरठ में गंजो की उमड़ी भीड़, 20 रुपए में बाल उगाने की दवा लगवाने लग गया जाम

मेरठ
 यूपी में मेरठ के लिसाड़ी गेट के समर गार्डन (Summer Garden) में 20 रुपए में बाल उगाने की दवा सिर पर लगवाने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। सिर से गायब होते बालों को रोकने के लिए हर जतन कर चुके लोग यहां लाइन लगाकर खड़े हो गए। भीड़ इतनी हो गई कि लोगों को टोकन देकर लाइन में खड़ा कराया गया। लोगों के सिर पर दवा लगाने से पहले पूरे बाल उस्तरे से कटवाने होते हैं, इसलिए इसी जगह पर दो नाई बुलाकर बैठा लिए गए। पूरे दिन यही काम होता रहा और पुलिस-प्रशासन बेखबर बना रहा। स्वास्थ्य विभाग ने भी जानकारी होने से हाथ खड़े कर दिए।

लिसाड़ी गेट समर कॉलोनी में शौकत बैंक्वेट हॉल में बिजनौर के सलमान और अनीस साथियों के साथ बाल उगाने की दवा लगाने के लिए रविवार को पहुंचे। इस बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रचार किया जा रहा था। रविवार और सोमवार को मेरठ में दवा लगाने का समय निर्धारित किया गया, जबकि दिल्ली में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दवा लगाई जाएगी।

रविवार सुबह से ही शौकत बैंक्वेट हॉल में सिर के बाल उगाने की दवा लगवाने के लिए भीड़ लग गई। इस दौरान सड़क तक जाम लग गया। इस दौरान दवा लगाने वालों ने यह भी बता दिया कि जिसको भी दवा लगवानी है, उन्हें उस्तरे से सिर के सारे बाल कटाकर आना होगा। इसके बाद भीड़ आसपास के क्षेत्र में तमाम नाई की दुकानों पर दौड़ गई।

बाद में कुछ नाई को वहीं बैंक्वेट हॉल में बुलाकर टोकन सिस्टम शुरू किया गया। लोगों को टोकन देकर उन्हें पहले लाइन लगाकर बाल कटवाने के लिए बैठाया गया। इसके बाद इन्हें दवा लगवाने के लिए भेजा गया। दवा लगाने के लिए 20 रुपये लिए जा रहे थे और 300 रुपये की एक तेल की शीशी दी जा रही थी।

admin

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीएम मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का…

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

गोरखपुर  पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। पश्चिम बंगाल के चुनाव में सीएम योगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 4 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई