मैहर धाम के भक्तों को नवरात्रि में सुविधा, रेलवे ने 15 एक्सप्रेस ट्रेनों को दिया विशेष स्टॉपेज

मैहर 

शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु मैहर स्थित माता शारदा धाम में दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में जैसे जैसे यह पर्व करीब आ रहा है, यहां दर्शन के लिए आने के इच्छुक भक्तों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। हालांकि यहां आने के लिए सीमित संख्या में ट्रेनों की उपलब्धता को देखते हुए लोगों को यहां पहुंचने को लेकर चिंता भी सता रही थी, लेकिन अब इस समस्या का हल भारतीय रेलवे ने कर दिया है। लाखों भक्तों की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने उन्हें एक बड़ी सौगात दे दी है। दरअसल पश्चिम मध्य रेलवे ने नवरात्रि के दौरान 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 के बीच मैहर रेलवे स्टेशन पर 15 जोड़ी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का पांच मिनट का विशेष ठहराव देने की घोषणा की है।

कौन सी ट्रेनों का रहेगा स्टॉपेज

रेल प्रशासन द्वारा जारी सूची के मुताबिक, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, चेन्नई-छपरा, वलसाड-मुजफ्फरपुर, दुर्ग-नौतनवा, पुणे-बनारस, सूरत-छपरा सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों का मैहर में अस्थाई हॉल्ट रहेगा। इस फैसले से मुंबई, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सीधे मैहर पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की विशेष तैयारी

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि नवरात्रि के दौरान मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। इस दौरान स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल और रेलवे स्टाफ की तैनाती रहेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भीड़ प्रबंधन योजना लागू होगी। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त हेल्प डेस्क, पूछताछ काउंटर और मेडिकल टीम भी उपलब्ध कराई जाएगी।

रेलवे ने श्रद्धालुओं से की खास अपील

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ही अपने गंतव्य की ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय की जानकारी जरूर ले लें। इसके लिए NTES ऐप और हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग किया जा सकता है।

मैहर आने वाले भक्तों के लिए बड़ी राहत

अब तक श्रद्धालुओं को मैहर पहुंचने के लिए कटनी या सतना में ट्रेन बदलनी पड़ती थी। लेकिन इस विशेष ठहराव से लाखों श्रद्धालुओं को मैहर पहुंचने की सीधी सुविधा मिलेगी, ऐसे में दर्शन व यात्रा और भी सुगम हो जाएंग। नवरात्रि के दौरान मैहर में होने वाला यह विशेष इंतजाम रेलवे और प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को दिया गया एक बड़ा तोहफा है।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश में शिक्षा का नया अध्याय: आनंद सभा के लिये 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

भोपाल  राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रदेश में शिक्षा को मानवीय एवं मूल्य-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय स्कूली शिक्षकों के लिये 6 दिवसीय…

मध्य भारत शिक्षा समिति के संस्थापक श्रद्धेय सदाशिव गणेश गोखले का त्याग पूजनीय

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर प्राचीन काल से ही वीरता, विद्वता और कला का शिखर रही है। ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई