बंगाल में होली के आयोजन पर रोक से बढ़ा विवाद, होली के रंग राजनीति कर रही भंग, इस दौरान भड़की भाजपा

कोलकाता
होली खुलकर खुशियां मनाने का त्योहार है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने बीरभूम जिले में स्थित शांतिनिकेतन में कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी है। सरकार ने सोनाझुरी हाट में होली के आयोजन पर यह कहते हुए रोक लगा दी है कि इससे वन क्षेत्र के ग्रीन बेल्ट को नुकसान होगा। सोनाझुरी हाट विश्व भारती के शांतिनिकेतन कैंपस में स्थित है, जिसे यूनेस्को से हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है। बोलापुर डिविजन के वन अधिकारी राहुल कुमार का कहना है कि इलाके में कई बैनर लगाए गए हैं। इनमें लोगों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में यहां न जुटें। यहां वाहनों की पार्किंग न करें और होली भी न खेलें। अधिकारियों का कहना है कि होली का आयोजन बड़े पैमाने पर किए जाने से हरित क्षेत्र को नुकसान की संभावना है।

इसके अलावा विजिटर्स को वीडियोग्राफी न करने की भी सलाह दी गई है। राहुल कुमार ने कहा, 'वन विभाग पुलिस और प्रशासन की मदद से लोगों की भीड़ को यहां जुटने से रोकेगा। लेकिन हम चाहते हैं कि लोग खुद ही अनुशासन दिखाएं। यहां बड़ी संख्या में न जुटें और परिसर में होली न खेलें।' सेंट्रल यूनिवर्सिटी विश्व भारती के प्रवक्ता ने कहा कि होली के मौके पर लाखों लोगों के लिए कैंपस एरिया को खोला नहीं जा सकता। हमें ध्यान देना होगा कि इस जगह को यूनेस्को हेरिटेज साइट का दर्जा मिला है। वन अधिकारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि सोनाझुरी के जंगलों को कोई नुकसान न पहुंचे। यहां इतनी बड़ी संख्या में लोग न आएं कि समस्या हो। इसके अलावा यदि रंग से भरा पानी फैला जाएगा तो उससे यहां की इको बेल्ट को नुकसान होगा और पेड़-पौधे प्रभावित होंगे।

हालांकि इसे लेकर विवाद की स्थिति भी बन गई है। ऐसा पहली बार है, जब वन विभाग ने सोनाझुरी हाट में होली सेलिब्रेशन पर रोक लगाई है। यह इलाका सोनाझुरी जंगल के तहत आता है। यहां हर साल ही लोग बड़ी संख्या में होली के मौके पर जुटते रहे हैं। विश्व भारती के प्रवक्ता ने कहा कि हम बसंतोत्सव के चलते कैंपस को पब्लिक के लिए नहीं खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया गया तो करीब 5 लाख लोग पहुंच सकते हैं। इतने लोगों की व्यवस्था के लिए यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। वहीं इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि यह किसी एक जगह पर नहीं हो रहा है। कई स्थानों पर यही स्थिति है। होली पर दूसरे समुदाय के लोगों को साथ लेकर मीटिंग की जा रही हैं। हर पुलिस थाने में बैठकें हो रही हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'थाने में बैठकें हो रही हैं। यहां लोगों को बुलाकर कहा जा रहा है कि इस बार होली शुक्रवार को पड़ रही है औऱ रमजान का महीना है। इसलिए इस बार आप होली पर रंगों का इस्तेमाल न करें। बीरभूम के अडिशनल एसपी का कहना है कि शांतिनिकेतन में सुबह 10 बजे तक ही होली का सेलिब्रेशन कर लिया जाए क्योंकि जुमा भी है। ऐसा बंगाल में पहली बार हो रहा है। ममता बनर्जी का पुलिस प्रशासन राज्य में विभाजन कराने में जुटा है। तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसा किया जा रहा है।'

  • admin

    Related Posts

    हॉर्मुज बंद होने के बाद भी, UAE और सऊदी से भारत आया तेल, आंकड़े करेंगे हैरान

     नई दिल्‍ली अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्‍ता पूरी तरह से ब्‍लॉक है. अमेरिका का दावा है कि इस रास्‍ते से कोई तेल की…

    चीन-पाक डिफेंस डील तेज: J-35AE स्टेल्थ जेट से भारत की सुरक्षा पर सवाल

    नई दिल्ली   चीन ने अपने नए स्टेल्थ फाइटर जेट J-35AE का वीडियो जारी किया है. यह 2 मई को स्टेट ब्रॉडकास्टर CCTV पर दिखाया गया. J-35AE चीन के एडवांस्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई