आरक्षक भर्ती धांधली: राजनांदगांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनकी पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में की गई है, जिन्होंने साल 2021 में पुलिस ज्वाइन की थी।

रत्नाकर की ड्यूटी अभी आरक्षण भर्ती में लगी थी। इसी भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन और धांधली के आरोप लगे हैं और जिन 14 आरक्षकों पर को संदेह के घेरे में रखा गया है, उनमें रत्नाकर का नाम भी थी। ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का काम देख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में रत्नाकर खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाना में पदस्थ था। खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने आत्महत्या की पुष्टि की है।

क्या है छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती में धांधली का मामला

    आठवीं बटालियन पेंड्री में चल रही राजनांदगांव पुलिस रेंज की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया विवादों से घिर गई है। पुलिस भर्ती में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है। एक अभ्यर्थी को गोला फेंक में 11 की जगह 20 अंक दे दिया गया।
    वहीं कुछ अभ्यर्थी लंबी कूद, गोला फेंक में शामिल भी नहीं हुए और उन्हें नंबर मिल गए। इसके अलावा 30 अभ्यर्थियों के डेटा भी संदिग्ध हैं। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया है।
    इसके बाद हर इवेंट में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया की हर इवेंट जैसे दौड़, हाइट, चेस्ट, गोला फेंक, लंबी कूद में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।
    इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भी छेड़छाड़ होने की भी जानकारी सामने आई है। भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी होने की पुष्टि होने के बाद आधी रात उप पुलिस अधीक्षक अजाक्स तनुप्रिया ठाकुर ने लालबाग थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की थी।

20 अंक मिलने पर शंका, फिर खुली पोल
डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर की ड्यूटी शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों के गोला फेंक इवेंट पर प्रभारी के रूप में लगाई गई थी। 14 दिसंबर को भर्ती ड्यूटी के दौरान रिजल्ट हस्ताक्षर के दौरान गोला फेंक रिजल्ट रिपोर्ट चेक करने पर बैच नंबर एक के सरल क्रमांक 17 रोल नंबर बीप नंबर 1261 अभ्यर्थी मीना के गोला फेंक इवेंट में 20 अंक होना तथा 8.117 मीटर रिकार्ड दर्ज था।

इवेंट के दौरान किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा 20 अंक नहीं मिला था, जिस पर शंका हुई। इसके बाद गोला फेंक में मैनुअल दर्ज कर रहे रजिस्टर में भी चेक करने पर 5.88 मीटर गोला फेंकना पाया गया।

  • admin

    Related Posts

    मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का मिला आशीर्वाद और प्रोत्साहन

    रायपुर मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे । कबीरधाम ज़िले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में…

    असम में लगातार तीसरी जीत, जनता ने डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर लगाई मुहर : डिप्टी सीएम अरुण साव

    रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई