कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर
 कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले में चल रहे राजस्व महाभियान 3.0 में सभी राजस्व अधिकारी गंभीरता के आधार पर चिन्हित एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। जिले में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं नक्शा तरमीम का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे इसका भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व महा अभियान अंतर्गत पटवारी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा सभी अनुविभागीय अधिकारी प्रतिदिन शाम को करें तथा अगर कोई पटवारी लंबित एवं चिन्हित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। राजस्व महा अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर महिपाल सिंह गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा अजीत तिर्की, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह बघेल सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
 
बैठक में कलेक्टर ने मिलावट से मुक्ति के संबंध में किए गए कार्यवाही की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ जिले के सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की जाए तथा खाद्य पदार्थ में किसी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन की समीक्षा करते हुए उपार्जन के लंबित भुगतान, पशु बीमा के लंबित भुगतान, प्रसूति सहायता राशि के लंबित प्रकरण, पीएम किसान सम्मान निधि के प्रकरण, हैंडपंप मरम्मत, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने नर्मदा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशेष आयोजन किया जाएगा, इस हेतु आवश्यक तैयारियां की जांए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ को निर्देशित किया कि मां नर्मदा की आरती प्रतिदिन अमरकंटक के घाट में हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पवित्र नगरी अमरकंटक में बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता, आकर्षक लाइटिंग, दान पेटी, कपिलधारा की सीढ़ी सहित अमरकंटक से जुड़े अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

admin

Related Posts

बीजेपी कार्यसमिति में 106 सदस्य तय, ओरछा बैठक से पहले 30% विशेष आमंत्रित सदस्य, संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण

भोपाल  बीजेपी की प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक से पहले संगठन में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। इस बार कार्यसमिति का आकार काफी छोटा किया जा रहा है, जिससे…

पाकिस्तान से धमकी के बावजूद नाजिया इलाही खान का बयान- मैं डरने वाली नहीं, संघर्ष जारी रहेगा

खरगोन  सुप्रीम कोर्ट की वकील और भाजपा की फायरब्रांड नेता नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है, जिसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर