यूपी में सर्द हवाओं ने लोगों को कपाया, 13 जिलों में शीतलहर और 30 में घने कोहरे का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

पहाड़ो पर हुई बर्फबारी और सर्द हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश में अब बढ़ रही है। दिसंबर महीने का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और प्रदेश पूरब से पश्चिम तक ठंड की गिरफ्त में है। सर्द हवाएं लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज शीतलहर और घना कोहरा होने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल समेत पश्चिमी यूपी के कई जिले शीतलहर की चपेट में रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से प्रदेश में पुरवाई (पूर्वी हवाएं) चलने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि, पूर्वांचल, तराई और अन्य इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 13 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जबकि 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

घने कोहरे का अलर्ट
प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके में शीतलहर की चेतावनी है।

आने वाले दिनों में रहेगा कोहरे का असर जारी
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से पुरवाई हवाओं के प्रभाव से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा। इसलिए, लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है। ठंड और कोहरे के इस दौर में आम जनता को यातायात में परेशानी हो सकती है, इसलिए सुरक्षित यात्रा की तैयारी करना जरूरी होगा।

  • admin

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ: सीएम योगी

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीएम मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का…

    बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

    गोरखपुर  पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। पश्चिम बंगाल के चुनाव में सीएम योगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई