सीएम सिंह ने कहा, ‘मैंने जो भी कहा वो माफी थी, जिसके जरिए मैंने पीड़ितों के प्रति दुख जाहिर किया था, आतंकवादियों से नहीं

इम्फाल
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने साफ कर दिया है कि उन्होंने सिर्फ पीड़ितों से माफी मांगी है, 'किसी और से नहीं।' दरअसल, माफी मांगने पर कांग्रेस समक्ष कुछ विपक्षी दलों ने सीएम पर निशाना साधा था। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय सचिव अजय कुमार भल्ला ने राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। सीएम सिंह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

सीएम सिंह ने कहा, 'मैंने जो भी कहा वो माफी थी, जिसके जरिए मैंने पीड़ितों के प्रति दुख जाहिर किया था। वो लोग जो भुगत रहे हैं और वो लोग, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।' उन्होंने कहा, 'मैं मानवीयता के चलते उनसे माफी मांग रहा था। मैं उन लोगों से माफी मांग रहा था, किसी और से नहीं। मैं क्यों आतंकवादियों से सॉरी बोलूंगा? नहीं, मैं माफी उन मासूमों से मांग रहा था, जिन लोगों ने अपने करीबियों को खो दिया और विस्थापित हो गए।'

मई 2023 से जारी राज्य में हिंसा को लेकर सीएम सिंह ने 2024 के आखिरी दिन हालात पर दुख जाहिर किया था और माफी मांगी थी। तब कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने माफी को लेकर घेरा था और कहा था कि यह काफी नहीं है। मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई हिंसा में 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

शपथ: मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार ने भल्ला को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। भल्ला ने मणिपुर राइफल्स के जवानों द्वारा दी गई सलामी गारद का निरीक्षण किया। सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह सचिव रहने वाले भल्ला ने पिछले वर्ष अगस्त में अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था। वह असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले महीने भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया था।

  • admin

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर के लिए पाकिस्तान की खतरनाक योजना: महिला आत्मघाती दस्ते की भर्ती में जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका

    श्रीनगर  पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा महिला आत्मघाती दस्ते के लिए बड़े स्तर पर भर्तियां करने में लगा है। इस आत्मघाती दस्ते को तैयार करने की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद…

    आधार कार्ड का नया डिजाइन, क्या अब नाम, पता और DOB नहीं होंगे दिखाई?

     नई दिल्ली आधार कार्ड में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से जारी होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई