सीएम आतिशी ने मृत स्कूली छात्र के परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वसंत विहार स्थित कुसुमपुर पहाड़ी में एक स्कूली छात्र की मौत की खबर सुनकर, मृत छात्र के परिवार से मुलाकात कर सांत्वना देने उनके घर पहुंची थीं। आतिशी ने मृत स्कूली छात्र के परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान आतिशी ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा, "बदहाल कानून व्यवस्था का असर अब हमारे बच्चों पर भी हो रहा है। स्कूल परिसर के अंदर एक बच्चे की मौत होना बेहद ही दुखद घटना है। हम शिक्षा विभाग की तरफ से जांच करा रहे हैं और अगर इसमें स्कूल की तरफ से लापरवाही सामने आती है तो स्कूल पर एक्शन लिया जाएगा।"

आतिशी ने कहा, "हमने यह पता लगाने के लिए शिक्षा विभाग से एक इंक्वारी शुरू की है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि बच्चे की मौत हो गई। अगर इसमें स्कूल की कोई भी लापरवाही पाई जाएगी तो स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में अब ऐसा माहौल हो गया है कि उसका असर हमारे बच्चों पर भी पड़ रहा है। ऐसा माहौल है कि छठी क्लास के बच्चे एक दूसरे के साथ ऐसी हिंसा करते हैं कि उसमें बच्चे की मौत हो जाती है।"

उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि हिंसा की हमारी जिंदगी में कोई भी जगह नहीं है। दिल्ली की जनता को एक साथ आना पड़ेगा और अपनी सुरक्षा का मद्दा खुद उठाना पड़ेगा। आए दिन कहीं बाजार में, कहीं पार्क में, कहीं मोहल्ले में, गोली चलना, मारपीट होना आम बात हो गई है। अब इस शहर में हिंसा की हद पार हो गई है।

उन्होंने कहा कि अब हमारे बच्चे टीवी में, अखबारों में, हमेशा हर तरफ हिंसा की खबरें पढ़ रहे और देख रहे हैं, जिसका असर उन पर भी हो रहा है। जब हर तरफ, हर जगह क्राइम की और हिंसा की खबर आएगी तो इसका असर हमारे बच्चों पर पड़ेगा ही।

admin

Related Posts

शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

Delhi Green Transport: हाइड्रोजन बस सेवा लॉन्च, जानें रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ