ठिठुरन में इजाफा: मुरादाबाद का न्यूनतम पारा 10 डिग्री पर पहुँचा

मुरादाबाद

दो दिन से सुबह और शाम को घना कोहरा छाने लगा है। इससे ठंड अचानक बढ़ गई है। रविवार को शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में व कोहरे की चेतावनी जारी की है।रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया।

सुबह के समय 500 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक सुबह कोहरा या धुंध बनी रहेगी। तापमान 10–11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम आर्द्रता 80 और न्यूनतम 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

उधर, देर से धूप निकलने और रात में ओस गिरने से सर्दी बढ़ गई है। कोहरे के चलते लोगों ने सुबह के सैर का समय बदल दिया है। कई जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। हाईवे पर सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही। कुछ फीट दूर से ही वाहन नजर नहीं आ रहे थे।

इससे वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों गेहूं की बोआई जोरों पर है। मौजूदा मौसम किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ठंड और कोहरे का यह दौर फसलों के लिए लाभकारी है। सभी प्रकार की रबी फसलों की बढ़वार पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

एक्यूआई पुअर श्रेणी में दर्ज
मुरादाबाद में ठंड बढ़ने के साथ वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से 250 के बीच दर्ज किया गया। बुद्धि विहार में एक्यूआई 140 रहा। यह मॉडरेट श्रेणी है। ईको हर्बल पार्क में एक्यूआई 258 रहने के साथ पुअर श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके अलावा रोजगार कार्यालय क्षेत्र में एक्यूआई 183 दर्ज किया।

सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतें
गिरते तापमान के बीच जिला अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. आशीष  ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मौसम का यह बदलाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। इसलिए एहतियात बेहद जरूरी है।

    ठंड में सिर और कान ढककर निकलें
    अस्थमा व सांस के मरीज मास्क पहनकर बाहर निकलें
    सुबह की सैर फिलहाल टालना बेहतर

 

admin

Related Posts

बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं, छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत के संकेत

लखनऊ अब घर में छोटी दुकान चलाने वालों को अलग से कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई बिजली टैरिफ नीति में इस तरह के उपभोक्ताओं के लिए…

17 साल में सिर्फ 10% काम! टाउनशिप परियोजनाओं में ढिलाई पर सरकार सख्त

लखनऊ  यूपी की योगी सरकार हाईटेक टाउनशिप योजनाओं में सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति करने वाले बिल्डरों के खिलाफ शिकंजा कसने जा रही है। टाउनशिप में सुविधाओं की जांच कराई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य