मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- आरक्षण को लेकर जम्मू कश्मीर में विभिन्न वर्गों में विभिन्न प्रकार की आशंकाएं हैं

श्रीनगर
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को यकीन दिलाया कि प्रदेश कैबिनेट जल्द ही आरक्षण के मुद्दे पर कैबिनेट उप-समिति की रिपोर्ट पर अपना निर्णय लेगी। समिति की सिफारिशों का आकलन किया जाएगा और उसके आधार पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। वह आज अलीगढ़ में अपने एक मित्र के देहांत के बाद उसके परिजनों के साथ सांत्वना व्यक्त करने गए थे। वहां स्थानीय पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कश्मीर में पाकिस्तान को षडयंत्र का जवाब देने और उसे विफल बनाने के लिए कश्मीर में अधिक से अधिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल के 11 वर्ष पूरा होने पर कहा नरेन्द्र मेादी का दो बार चुना जाना,अपने आप में बहुत कुछ कहता है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अलीगढ़ विश्वविद्यालय भी गए।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आरक्षण को लेकर जम्मू कश्मीर में विभिन्न वर्गों में विभिन्न प्रकार की आशंकाएं हैं। इन सभी को दूर करने के लिए और आरक्षण को युक्तिसंगत बनाने के लिए ही हमने केबिनेट उपसमिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इसे प्रदेश कैबिनेट की अगली बैठक में पेश किया जाएगा और इस पर चर्चा होगी, जो भी उचित होगा निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर विधानसभा का कोई सत्र नहीं चल रहा है। इसलिए इस संदर्भ में कोई विधेयक नहीं लाया जा सकता। कैबिनेट की बैठक अगले चंद दिनों में होगी, उसमें रिपोर्ट पर चर्चा होगी।

कश्मीर के हालात और पहलगाम में आतंकी हमले से संबधित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इससे बहुत नुकसान हुआ है और स्थिति सामान्य बनाने, लोगों में कश्मीर में यात्रा के लिए सुरक्षा एवं विश्वास की भावना पैदा करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को विफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए जम्मू-कश्मीर में निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास और सफलता दोनों जरुरी हैं। उन्होने कहा कि घाटी में जितना विकास हो, वो कम है। हमें अधिक से अधिक विकास कार्य कराने होंगे। पाकिस्तान जिस तरह की हरकत करता है, उसके जवाब के लिए विकास कार्य बहुत जरूरी हैं। उन्होंने चिनाब रेल पुल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है।यह कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है और इसे हमारी इंजीनियरिंग ताकत का प्रतीक बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर तक रेल संपर्क से जम्मू कश्मीर में विकास को गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल पूरे होने पर अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों ने उन्हें वोट दिया। वह दो बार फिर से चुने गए हैं, और यह अपने आप में बहुत कुछ कहता है। उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने पर फिर जोर दिया और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी अंततः इस मांग को पूरा करेंगे।

admin

Related Posts

RG कर केस में हड़कंप, पूर्व कमिश्नर सहित 3 IPS अधिकारियों के निलंबन से मचा बवाल

 कोलकाता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सूबे की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कई तरह की बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में कुल मिलाकर अराजकता का माहौल…

बेरोजगारी पर CJI की तीखी टिप्पणी चर्चा में, बयान को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कोर्ट में एक ऐसी बात कही जो चर्चा में आ गई है. एक वकील के मामले की सुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त