मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मंत्रालय में साहस और संकल्प की मिसाल पेश कर रही मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध सोलो साइकिलिस्ट सुआशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा के साहसिक सफर की सराहना करते हुए उन्हें एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल भी उपस्थित रहे।

17,200 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा

साइकिलिस्ट कु. आशा मालवीय ने बताया कि वह अब तक लेह-लद्दाख सहित 17,200 किलोमीटर की यात्रा अपनी सामान्य साइकिल से पूरी कर चुकी हैं। उनके इस प्रयास ने न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशा मालवीय के इस साहसिक अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा युवाओं और खासतौर पर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा को भविष्य में भी ऐसे ही कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा का यह सफर महिला सशक्तिकरण और दृढ़ इच्छाशक्ति की अनूठी मिसाल है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।

  • admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

    रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

    भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई