पहल्गाम हमले पर चिदंबरम का दावा: अभी तक नहीं मिला पाकिस्तान कनेक्शन का ठोस सबूत

नई दिल्ली
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार की नीति पर आपत्ति दर्ज कराई है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने आतंकवादियों की गिरफ्तारी और पहचान नहीं होने पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा है कि 'कैसे मान लिया गया कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे।' 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था।

क्विंट से बातचीत में चिदंबरम ने कहा, 'हमें अलग-अलग अधिकारियों से थोड़ी बहुत जानकारी मिल रही है। CDS सिंगापुर जाते हैं और बयान देते हैं, जहां से थोड़ी सी जानकारी मिलती है। सेना के उप प्रमुख मुंबई में बयान देते हैं। इंडोनेशिया में नौसेना के जूनियर अधिकारी बयान देते हैं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री या रक्षा मंत्री या विदेश मंत्री कोई बयान क्यों नहीं दे रहे?'

जब सवाल किया गया कि आपके हिसाब से क्या छिपाया जा रहा है, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है और ये अटकलें हैं। मुझे लगता है कि वे यह छिपाना चाहते हैं कि रणनीतिक स्तर पर कोई चूक हुई है और हमने फिर से रणनीति बनाई, तो कौन सी रणनीतिक गलतियां हुई हैं। सीडीएस ने ऐसे संकेत दिए थे। दोबारा रणनीति क्या बनाई गई थी। या तो भाजपा सरकार में इन सवालों का जवाब देने की क्षमता नहीं है या वे देना नहीं चाहते।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को लेकर कहा, 'NIA ने हफ्तों में क्या किया, वे ये सब छिपाना चाहते हैं। क्या उन्होंने आतंकवादियों की पहचान कर ली। वो कहां से आए थे। हम सिर्फ ये जानते हैं कि वे स्थानीय आतंकी थे। आपने ऐसा क्यों मान लिया कि वो पाकिस्तान से आए थे? इस बात का कोई सबूत नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'वो नुकसान को भी छिपा रहे हैं। मैंने एक कॉलम में कहा था कि नुकसान दोनों तरफ से होता है। मैं समझता हूं कि भारत को भी नुकसान हुआ होगा। खुलकर बात कीजिए।'
भाजपा भड़की

कांग्रेस नेता की टिप्पणियों पर भाजपा ने निशाना साधा है। पार्टी के आईटी हेड अमित मालवीय ने कहा, 'एक बार फिर कांग्रेस ने पाकिस्तान को जल्दी से क्लीन चिट दे दी। इस बार पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद।' उन्होंने कहा, 'ऐसा क्यों होता है कि हर बार हमारे बल पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को चुनौती देते हैं, तो कांग्रेस भारत का विपक्ष होने के बजाए इस्लामाबाद का वकील जैसे बात करने लगती है।'
लोकसभा में चर्चा आज

लोकसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज यानी सोमवार को चर्चा शुरू होगी। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को चर्चा होगी। उच्च सदन में इसके लिए नौ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल सांसदों के भी संसद के दोनों सदनों में होने वाली इस चर्चा में भाग लेने की संभावना है।

admin

Related Posts

सियासी गलियारों में हलचल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का…

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा