छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी की सेलेक्शन लिस्ट, देखें टॉपर्स और मुख्य पदों के नाम

रायपुर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने शुक्रवार देर रात राज्य सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल नतीजे जारी कर दिए। पीसीएस 2024 में निकले 246 पदों के लिए 237 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। आयोग ने पोस्ट वाइज चयन सूची व वेटिंग लिस्ट दोनों जारी की है। सीजीपीएससी पीसीएस 2024 में देवेश प्रसाद साहू ने टॉप किया है। टॉप 3 में देवेश के साथ भिलाई के ही स्वप्निल वर्मा और यशवंत देवांगन हैं। तीनों इंजीनियर हैं। देवेश प्रसाद साहू 773.5 अंकों के साथ राज्य के टाप रैंक पर हैं। वहीं, स्वप्निल वर्मा ने दूसरा (769.5 अंक) और यशवंत कुमार देवांगन ने तीसरा स्थान (769.0 अंक) प्राप्त किया है।

आयोग की ओर से दो दिन पहले इंटरव्यू देने वाले सभी अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। उनके द्वारा भरे गए अग्रमान्यता पत्रक और मेरिट क्रम के आधार पर पदों के आबंटन की कार्यवाही की गई है। अनारक्षित पदों के आबंटन के लिए चयन प्रक्रिया में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है, जिन्हें मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में 33 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं।

इस बार था फेसलेस इंटरव्यू सिस्टम
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मार्च माह में पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था जिसमें 3737 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा के बाद 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए थे। पिछली बार पीएससी में हुई गड़बड़ी को देखते हुए सीजी पीएससी ने इंटरव्यू के लिए नई प्रणाली विकसित की थी। पहली बार फेसलेस इंटरव्यू सिस्टम लागू किया गया
टॉपर को 51.5 फीसदी, ये 10 साल में टॉपर के सबसे कम अंक

टॉपर देवेश को 1500 में से 773.5 (51.5 फीसदी) अंक मिले हैं। पिछले 10 वर्षों में टॉपर का यह स्कोर सबसे कम है। पिछले वर्षों के टॉपर ने 800 से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

यहां देखें टॉप 4 अभ्यर्थियों के नाम
रैंक      नाम

1        देवेश प्रसाद साहू

2       स्वप्निल वर्मा

3       यशवंत कुमार देवांगन

4       पोलेश्वर साहू

कौन बना डिप्टी कलेक्टर
मुख्य सूची – राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिलाधीश

देवेश प्रसाद साहू – ओबीसी

स्वप्निल वर्मा – ओबीसी

यशवंत कुमार देवांगन – ओबीसी

पोलश्वर साहू – ओबीसी

सुष्मिता टोंड्रे – एससी

चंचल पैंकरा – एसटी

मयंक सिंह मंडावी – एसटी

डिप्टी कलेक्टर वेटिंग लिस्ट

पारस शर्मा – अनारक्षित

प्रशांत वर्मा – ओबीसी

दीपक कुमार – एससी

जय कुमार कंवर – एसटी

डीएसपी के लिए कौन हुआ चयनित

क्रमांक नाम (हिंदी में) श्रेणी

1 सागर वर्मा OBC

2 पंकज कुमार यादव OBC

3 साक्षी वर्मा OBC

4 राजेश कुमार साहू OBC

5 नवीन कुमार साहू OBC

6 सुनील कुमार कश्यप OBC

7 सिद्धांत दुबे UR (सामान्य)

8 कमलेश कुमार OBC

9 हर्ष वर्धन शर्मा UR

10 प्रसून गुप्ता OBC

11 ओम प्रकाश साहू OBC

12 तान्या पांडेय UR (महिला)

13 संदीप कुमार SC

14 निशा ठाकुर SC (महिला)

15 हुकुम सिंह कंवर ST

16 आलोक सिंह मार्कम ST

17 डायमंड सिंह धुर्वे ST

18 हितेन्द्र सिंह बाघे ST

19 तुषार मंडावी ST

20 यामिनी सिदार ST (महिला)

21 मंजू ST (महिला)

डीएसपी वेटिंग लिस्ट

क्रमांक नाम श्रेणी

1 कनक प्रभा सिंह UR (महिला)

2 सुमन कुमार OBC

3 रौशन ओग्रे SC

4 सुनील भगत ST

5 जय प्रकाश सिंह ST

मुख्य परीक्षा में पास हुए 643 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित किया गया था। इस बार सर्वाधिक पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। आबकारी एसआई के 90 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 पद हैं। डीएसपी के लिए 21 पद हैं। पिछली बार डीएसपी का पद नहीं था।

 

admin

Related Posts

UPSC प्रीलिम्स 2026: एग्जाम से पहले इन 5 गलतियों से जरूर बचें

 आईएएस, आईपीएस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रीलिम्स अपने लक्ष्य तक पहुंचने की पहली सीढ़ी है। अगर इसमें आपने धैर्य, समझदारी और मेहनत से काम लिया तो…

DRDO में इंटर्नशिप का मौका: कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा 6 महीने का पेड ट्रेनिंग प्रोग्राम

 डीआरडीओ में काम करने का सपना कई लोग देखते हैं लेकिन अगर आप अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं, तो आपके पास इसे हकीकत में बदलने की बेहतरीन अपॉर्चुनिटी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर