DRDO में इंटर्नशिप का मौका: कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा 6 महीने का पेड ट्रेनिंग प्रोग्राम

 डीआरडीओ में काम करने का सपना कई लोग देखते हैं लेकिन अगर आप अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं, तो आपके पास इसे हकीकत में बदलने की बेहतरीन अपॉर्चुनिटी है। आपको कॉलेज से सीधे डीआरडीओ जाने का शानदार मौका मिल रहा है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (DRDO) ने नई इंटर्नशिप निकाली है। इसका नोटिफिकेशन डीआरडीओ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जारी किया है। आवेदन ऑफलाइन करना होगा।

इंटर्न की यह हायरिंग डीआरडीओ के सेंटर फॉर फायर एक्सप्लॉसिव एंड एनवायरमेंट सेफ्टी (CFEES) के लिए है। यह लैब इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए फायर, एक्सप्लोसिव और एनवायरमेंट से जुड़ी रिसर्च, नई तकनीक के डेवलपमेंट से लेकर टेस्टिंग आदि पर काम करती है। इसी लैब में आप प्रोफेशनल की देखरेख में काम सीखेंगे। इस दौरान आपको पैसे भी दिए जाएंगे। यह 6 महीने की इंटर्नशिप पूरी तरह से पेड होगी।

DRDO इंटर्नशिप जरूरी डिटेल्स
    एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स जो यूजी कोर्स के फाइनल ईयर में पहुंचे हो। साइंस स्टूडेंट्स जो पीजी कोर्स के फाइनल ईयर में हैं, वो भी आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। छात्र ने AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 80 प्रतिशत अंक या 10 में से 8.0 सीजीपीए हासिल किया हो।
    एज लिमिट- 28 वर्ष से कम उम्र हो।
    इंटर्नशिप की अवधि- 6 महीने
    स्टाइपेंड- ₹5000/- रुपये प्रति माह
    इंटर्नशिप की लोकेशन-CFEES तिमारपुर, दिल्ली/SDC पिखुआ, UP
    आवेदन की अंतिम तिथि-05 जून 2026
    चयनित उम्मीदवारों को जानकारी कब मिलेगी?- 15 जून 2026
    इंटर्नशिप ट्रेनिंग से कब से शुरू होगी?- 1 जुलाई 2026

डीआरडीओ में इंटर्नशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?
    इस इंटर्नशिप में आपको ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
    इसके लिए नोटिफिकेशन से पेड इंटर्नशिप स्कीम का फॉर्मेट डाउनलोड कर लें।
    इब इसमें अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, एड्रेस, कॉलेज का नाम और पता, डिसिप्लीन, ब्रांच कोड, डिग्री, सीजीपीए, लैंग्वेज, परमानेंट एड्रेस, लोकल एड्रेस, ईमेल आईडी की डिटेल लिखें।
 इसके साथ आपको कॉलेज प्रिंसिपल/कॉलेज डायरेक्टर/इंस्टीट्यूट से रेफरल लेटर अनिवार्य रूप से अटैच करना होगा। यूजी/पीजी मार्कशीट, आधार कार्ड की कॉपी भी साथ में लगानी होगी।
इसके साथ स्पीड पोस्ट के जरिए इसे CFEES, डिफेंस R&D ऑर्गनाइजेशन, ब्रिंग, एस.के. मजूमदार मार्ग, तिमारपुर, दिल्ली-110054 पते पर भेज दें।

ज्वाइनिंग के समय स्टूडेंट को अपने आधार कार्ड (ओरिजनल) के साथ कॉलेज आईडी वेरिफिकेशन के लिए साथ लाना होगा। इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी चाहिए होगी। अगर आप इस इंटर्नशिप के लिए चुने जाते हैं, तो आपके इसकी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

admin

Related Posts

UPSC प्रीलिम्स 2026: एग्जाम से पहले इन 5 गलतियों से जरूर बचें

 आईएएस, आईपीएस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रीलिम्स अपने लक्ष्य तक पहुंचने की पहली सीढ़ी है। अगर इसमें आपने धैर्य, समझदारी और मेहनत से काम लिया तो…

नगर संवर्ग में पहली बड़ी भर्ती, खाली पदों से स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

लखनऊ उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यह नगर क्षेत्र (संवर्ग) में पहली शिक्षक भर्ती होगी। पहले नगर और ग्रामीण क्षेत्र एक साथ चलते थे। 1981 में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर