टी20 कप्तानी में बदलाव, 6 प्रमुख खिलाड़ियों की छुट्टी, न्यूजीलैंड टीम में हलचल

न्यूजीलैंड
टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों में जुटी न्यूजीलैंड अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस बार टीम अपने रेगुलर कप्तान मिचेल सेंटनर के बिना उतरेगी. उनकी जगह माइकल ब्रेसवेल टीम को लीड करेंगे. लिमिटेड ओवर्स के कप्तान मिचेल सैंटनर इस सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है. हैरानी की बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ कीवी टीम के 6 स्टार खिलाड़ी नहीं खेलेंगे. इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को जबकि दूसरा और तीसरा 3 और तीसरा मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह तीनों ही मैच माउंट मॉन्गनुई के मैदान पर होंगे.
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं दिखेंगे यह 6 स्टार
    मिचेल सैंटनर- सर्जरी से रिकवरी नहीं कर पाए हैं.
    लॉकी फर्ग्यूसन-  हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हैं.
    विलियम ओ रुर्के-   बैक इंजरी से परेशान चल रहे हैं.
    ग्लेन फिलिप्स- ये खिलाड़ी भी चोटिल है
    फिन एलन- एलन भी चोट के जूझ रहे हैं.
    केन विलियमसन- सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे.
 
इन 2 गेंदबाजों की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस घरेलू टी20 सीरीज के लिए लंबे समय के बाद तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और बेन सियर्स की वापसी हुई है. ये दोनों तेज गेंदबाज जिम्बाब्वे में हुई त्रिकोणीय सीरीज के लिए ब्लैक कैप्स टीम का हिस्सा नहीं थे. जैमीसन अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण सीरीज से बाहर थे, जबकि सियर्स साइड स्ट्रेन की समस्या से बाहर थे. हालांकि अब इन दोनों की वापसी से न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी काफी मजबूत हो गई है. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में  जैकब डफी और जैक फाउल्केस नजर आएंगे.
 
माइकल ब्रेसवेल का कैसा है कप्तानी रिकॉर्ड?
मिचेल सैंटनर की जगह कप्तानी करने वाले माइकल ब्रेसवेल का रिकॉर्ड ठीक रहा है. इस ऑलराउंडर ने अब तक 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की है और छह में जीत हासिल की है. कप्तान के रूप में उनके सबसे हालिया कार्यकाल में न्यूजीलैंड ने मार्च में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ आया था. उस सीरीज को कीवी टीम ने 4-1 से अपने नाम किया था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार है  
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी.

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल