CGBSE Result Analysis: 10वीं-12वीं में अच्छे रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

रायपुर.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दोनों कक्षाओं में पास प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वर्ष हाईस्कूल में 77.15% और हायर सेकेंडरी में 83.04% परीक्षार्थी सफल रहे। साथ ही दोनों ही परीक्षाओं में बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों से बेहतर रहा है।

हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 3,16,730 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1,40,402 बालक तथा 1,76,328 बालिकाएं शामिल थीं। इनमें से 3,14,953 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें 2,43,016 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।

  • बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.03%
  • बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 72.27%

श्रेणीवार परिणाम इस प्रकार है-

  • प्रथम श्रेणी: 1,40,108 (44.48%)
  • द्वितीय श्रेणी: 96,721 (30.71%)
  • तृतीय श्रेणी: 6,187 (1.96%)

एक या दो विषयों में 19,347 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। कुल 161 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं, जिनमें 15 नकल प्रकरण और 143 जांच श्रेणी में शामिल हैं। वहीं 1,616 परीक्षार्थियों के आवेदन पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 3 परीक्षार्थियों के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

पिछले वर्ष से सुधार

  • हायर सेकेंडरी (12वीं) का परिणाम, 83.04% छात्र सफल
  • हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 2,46,166 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 2,44,453 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1,02,259 बालक तथा 1,42,194 बालिकाएं शामिल थीं।
  • इनमें से 2,43,898 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें 2,02,549 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।
  • बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.04%
  • बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 78.86%

श्रेणीवार परिणाम इस प्रकार है-
प्रथम श्रेणी: 1,27,334 (52.2%)
द्वितीय श्रेणी: 72,402 (29.68%)
तृतीय श्रेणी: 2,806 (1.15%)

पास श्रेणी: 7 परीक्षार्थी
एक या दो विषयों में 23,866 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। कुल 63 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं, जिनमें 5 नकल प्रकरण और 56 जांच श्रेणी में हैं। वहीं 492 परीक्षार्थियों के आवेदन पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2 परीक्षार्थियों के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन
वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 81.87% था, जबकि इस वर्ष इसमें लगभग 1.17% की वृद्धि हुई है।

admin

Related Posts

Secretariat Canteen Update: 26 साल पुरानी व्यवस्था बदलेगी, मुख्य सचिव से मिला कर्मचारी संघ

रायपुर. नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) की कैंटीन व्यवस्था बदलने जा रही है. लंबे समय से कैंटीन संचालन इंडियन कॉफी हाउस (ICH) के माध्यम से बिना निविदा के किया…

दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल

दूरस्थ बिनागुंडा गांव से मरीज को कठिन हालात में पहुंचाया गया अस्पताल पैदल और हाथों से उठाकर नेटवर्क क्षेत्र तक लाया गया, 108 एम्बुलेंस से पखांजूर, फिर जीएमसी कांकेर रेफर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: GT vs RCB मैच प्रीव्यू – अहमदाबाद में होने वाला 42वां मुकाबला

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
IPL 2026: GT vs RCB मैच प्रीव्यू – अहमदाबाद में होने वाला 42वां मुकाबला

खराब फॉर्म के बीच बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद से घिरे राजस्थान के कप्तान

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
खराब फॉर्म के बीच बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद से घिरे राजस्थान के कप्तान

जयपुर में तूफानी पारी के बाद सूर्यवंशी टॉप पर, ऑरेंज कैप की रेस में सब पीछे

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
जयपुर में तूफानी पारी के बाद सूर्यवंशी टॉप पर, ऑरेंज कैप की रेस में सब पीछे

लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 3 views
लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 2 views
यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक