सावधानी: भारत में तीन कफ सिरपों में कोल्ड्रिफ की वजह से बच्चों की मौत का जोखिम

नई दिल्ली

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत के कई राज्यों में प्रतिबंधित तीन ब्रांड के जहरीले कफ सिरप के बारे में स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है। संगठन ने अधिकारियों से आग्रह किया कि तीनों प्रतिबंधित सिरप में से किसी के मिलने पर एजेंसी को सूचित करें। डब्ल्यूएचओ के परामर्श में उस संदिग्ध कोल्ड्रिफ कफ सिरप का भी जिक्र है, जिसे लेने से कथित तौर पर मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की जान गई।  

स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि प्रभावित दवाइयां कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश टीआर और रिलाइफ के विशिष्ट बैच का निर्माण क्रमशः श्रीसन फार्मास्युटिकल्स, रेडनेक्स फार्मास्युटिकल्स और शेप फार्मा करती है। ये जहरीले कफ सिरप संभावित रूप से जानलेवा बीमारी का भी कारण बन सकते हैं।

भारत के स्वास्थ्य प्राधिकरण, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने डब्ल्यूएचओ को बताया कि पिछले हफ्ते भारत में 5 साल से कम उम्र के 17 बच्चों की ये सिरप पीने से मौत हो गई थी। सीडीएससीओ ने कहा कि इनमें से कोई भी दूषित दवा भारत से निर्यात नहीं की गई है और अवैध निर्यात का कोई सबूत नहीं है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह सिरप भारत में जोखिम भरे हैं और इनसे गंभीर-जान पर खतरा पैदा करने वाली बीमारी हो सकती हैं।

सिरप में पाया गया था डायथिलीन ग्लाइकॉल
गौरतलब है कि दूषित दवा के प्रयोगशाला परीक्षणों में डायथिलीन ग्लाइकॉल के मिलावट की पुष्टि हुई थी जो एक जहरीला रसायन है और बड़े पैमाने पर विषाक्तता की घटनाओं से जुड़ा हुआ है। मध्य प्रदेश के औषधि नियंत्रक डीके मौर्य ने बताया था कि इस सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) की मात्रा 48% से ज्यादा पाई गई, जबकि स्वीकार्य सीमा केवल 0.1% है। यह मात्रा बेहद खतरनाक है।

कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी पर लग गया ताला?
कई राज्यों ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार ने अब तमिलनाडु में मिलावटी कफ सिरप कोल्ड्रिफ बनाने वाली श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी का न सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया है साथ ही कंपनी को बंद करने का आदेश भी दिया गया है।

इसस पहले कंपनी के मालिक जी. रंगनाथन को मध्य प्रदेश के एक विशेष जांच दल ने गिरफ्तार भी किया था। प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के एक मामले में श्रीसन फार्मास्युटिकल्स और उसके कुछ अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी भी की है।

 

admin

Related Posts

विकास बनाम बदलाव: केरल चुनाव में LDF को क्यों झेलनी पड़ी चुनौती

केरलम केरलम विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर तो ऐसे बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा कर रही है, जैसे मौसम विभाग हर बारिश में भारी तूफान की चेतावनी दे…

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट क्या है? जानें इस पर क्यों हो रहा है इतना विवाद

नई दिल्ली हिंद महासागर में भू-राजनीतिक हलचलें तेज हैं और इसी बीच भारत सरकार का 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' चर्चा के केंद्र में है। लगभग 72,000 करोड़ रुपये (करीब 9 अरब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई