CEO को बताया बेवकूफ, ट्विटर के बाद अब रयान एयरलाइन के पीछे पड़े एलन मस्क

लंदन.

टेस्ला सीईओ एलन मस्क अक्सर अपनी बेबाकी के लिए जाते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने ट्विटर पर ही एक पोस्ट के जरिए लोगों से पूछा कि क्या उन्हें यह खरीद लेना चाहिए। इसके बाद उन्होंने ट्विटर को खरीद भी लिया इसके बाद उसका नाम बदल का एक्स कर दिया। अब एक बार फिर से मस्क ऐसी ही एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला कुछ दिन पहले शुरू हुआ था जब रयान एयर ने अपने 600 से अधिक विमानों के लिए स्टारलिंक इंटरनेट की सेवा लेने से इनकार कर दिया। बाद में जब सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के डाउन होने की खबरें आईं, तो ऐसी ही एक पोस्ट पर एयरलाइन ने एलन मस्क को टैग करते हुए पूछ लिया कि क्या आपको वाईफाई चाहिए? इसका जवाब देते हुए ट्रंप ने लिखा, "क्या मुझे रयान एयर खरीद लेनी चाहिए और किसी ऐसे व्यक्ति को कमान सौंपनी चाहिए, जिसका असली में नाम रयान हो?" यह टिप्पणी देखते ही देखते वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजाकिया प्रतिक्रिया दी, कुछ ने इस विचार का समर्थन किया तो कुछ ने एयरलाइन खरीदने के वित्तीय जोखिमों पर मजाक किया।

एक यूजर ने सलाह दी कि हां इसे खरीद लो,वहीं दूसरे ने लिखा, "इसे खरीदते समय सावधान रहना चाहिए। ये आपको इतनी कम कीमत का प्रस्ताव देंगे जो अविश्वसनीय लगेगी, और बाद में ये आपसे तरह-तरह के अतिरिक्त शुल्क वसूलेंगे।” क यूजर ने लिखा कि एक अरबपति का करोड़पति बनने का सबसे आसान तरीका है कि एक एयरलाइन खरीद लो।

क्या है मस्क और रायन एयर का विवाद?
स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क ने रयानएयर को उनके विमानों में स्टारलिंक इंटरनेट उपलब्ध कराने का विकल्प दिया था। हालांकि, एयरलाइन के सीईओ ओलैरी ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
आयरिश रेडियो स्टेशन न्यूस्टॉक से बात करते हुए, ओ'लेरी ने कहा कि स्टारलिंक के लिए आवश्यक एंटीना अतिरिक्त प्रतिरोध पैदा करेगा, जिससे ईंधन की लागत बढ़ जाएगी। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस सेवा पर एयरलाइन को सालाना 200 मिलियन से 250 मिलियन डॉलर का खर्च आ सकता है। आपको विमान के ढांचे पर एक एंटीना लगाना होगा। वजन और प्रतिरोध के कारण ईंधन की खपत बढ़ जाती है।" उन्होंने आगे कहा कि रयानएयर के यात्री छोटी दूरी की उड़ानों में वाई-फाई के लिए भुगतान करने को तैयार नहीं होंगे।

ओलैरी के इन बयानों के सामने आने के बाद मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीईओ को गलत जानकारी दी गई है। रयानएयर को स्टारलिंक उपकरण के कारण ईंधन की खपत पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी नहीं है। मस्क ने ओलैरी को वेबकूफ करार देते हुए, उन्हें निकाल देने की मांग की। उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि मस्क को अब रयानएयर भी खरीद लेनी चाहिए और उसके सीईओ को भी ठीक उसी तरह हटा देना चाहिए, जैसे उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को हटा दिया था। इस पर मस्क ने इसे एक अच्छा आइडिया करार दिया था।

हालांकि, मस्क के इस कमेंट पर पलटवार करते हुए ओलैरी ने लिखा कि मस्क को एयरलाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने मस्क को एक वेबकूफ आदमी और उनके एक्स प्लेटफार्म को गंदगी का ढ़ेर करार दिया था। गौरतलब है कि रयानएयर भले ही स्टारलिंक इंटरनेट का उपयोग करने से इनकार कर दिया हो, लेकिन यूनाइटेड एयरलाइंस, कतर एयरवेज और लुफ्थांसा सहित दो दर्जन से अधिक एयरलाइंस इसे शुरू कर रही हैं।
आपको बता दें, रयानएयर एक आयरलैंड की एयरलाइन है। यह एक कम बजट वाली एयरलाइन है, जो मुख्यतः पूरे यूरोप और छोटी दूरी की उड़ानों को संचालित करती है। इसकी स्थापना 1984 में हुई थी।

admin

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा