बस, ट्रेन और फ्लाइट टिकट आधे दाम में! रक्षाबंधन पर जानें कहां और कैसे मिलेगी छूट

नई दिल्ली

त्योहारों का सीजन चल रहा है। अगस्त में रक्षा बंधन आने वाला है। त्योहारों पर घर से दूर रहने वाले लोग अपने-अपने घर जाते हैं। त्योहारों के सीजन में ट्रेन, बस और फ्लाइट टिकट काफी महंगे हो जाते हैं। इस कारण लोग ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश में रहते हैं, जहां से वे सस्ते में टिकट बुक कर पाएं। आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। इसके लिए कई ऐप और वेबसाइट हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर टिकट की कीमत कम होती है। कई जगह डिस्काउंट भी मिलता है। अगर आपने भी घर जाने के लिए अभी तक टिकट बुक नहीं किया है और चाहते हैं कि सस्ते में टिकट बुक कर पाएं तो यह आर्टिकल पढ़ें। हम आपको यहां सस्ते में टिकट बुक करने के कई तरीके बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

सेल में टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
ट्रेन, बस और फ्लाइट आदि टिकट Makemytrip जैसे प्लेटफॉर्म पर जाकर बुक कर सकते हैं। IRCTC, goIndigo जैसे ऐप्स पर भी यह सुविधा मिलती है। क्या आपको पता है कि आप फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी टिकट बुक कर सकते हैं। बता दें कि अमेजन और फिल्पकार्ट दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल आने वाली है और सेल के दौरान प्रोडक्ट के साथ-साथ टिकट बुकिंग पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा।

इस तारीख से बुक करने पर होगा फायदा
Amazon पर Great Freedom festival Sale कल यानी 31 जुलाई को शुरू हो जाएगी। सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा ट्रेवल टिकट पर भी छूट दी जाएगी। वहीं, अमेजन के साथ-साथ Flipkart पर भी 1 अगस्त, 2025 से सेल शुरू होने वाली है। इसमें भी टिकट बुकिंग पर बंपर छूट दी जाएगी।

Flipkart पर अगर टिकट 10 हजार की है तो 900 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। 440 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। साथ ही, सुपर काइन के साथ 300 रुपये और कम हो जाएंगे। इस प्रकार 10 हजार की टिकट पर 1640 रुपये बचाएं जा सकते हैं। SBI के कार्ड पर 15 प्रतिशत तक की छूट, HDFC के कार्ड पर 4500 तक का डिस्काउंट, ICICI के कार्ड पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

अमेजन सेल में ट्रेवल बुकिंग पर 50 प्रतिशत तक की छूट होगी। फ्लाइट पर कम से कम 11 प्रतिशत डिस्काउंट होगा। ट्रेन टिकट पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। इस तरह आप सेल के दौरान अमेजन से आधे दाम में भी टिकट बुक कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन टिकट बुक करके भी अपने पैसे बचा सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    Japan Mango Ban: भारत को बड़ा झटका! जापान में इस खास आम का सबसे ज्यादा चलता है स्वाद

    नई दिल्ली भारत दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक है. यहां हर साल लगभग 24 मिलियन मीट्रिक टन आम की पैदावार होती है और इसकी बेहतरीन किस्म दुनिया भर…

    पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कहीं बढ़े तो कहीं स्थिर; जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट

    नई दिल्ली  पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का ऐलान आज सुबह 6 बजे हो गया है। राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 5 views
    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार