वापसी पर ब्रेक? ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका A के खिलाफ रिटायर हर्ट, टीम मैनेजमेंट की बेचीनी बढ़ी

नई दिल्ली
टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उस समय टीम मैनेजमेंट और फैंस की टेंशन बढ़ा दी जब वह साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ जारी दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान रिटायर हर्ट हो गए। इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत पहली बार इस टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। पहले मैच उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी वापसी का पैगाम भेजा, दूसरी इनिंग में उन्होंने 90 रनों की पारी खेली थी। मगर दूसरे टेस्ट के दौरान कई बार शरीर पर गेंद लगने के बाद वह रिटायर हर्ट हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि पहली बार रिवर्स स्कूप शॉट खेलने के प्रयास में गेंद उनके हेलमेट पर लगी। इसके बाद एक गेंद उनकी कलाई पर तो दूसरी पसली पर जाकर लगी। लगातार शरीर पर गेंद लगने के बाद फिजियो समेत कई लोग मैदान पर पहुंचे और ऋषभ पंत रिटायर हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटे। ऋषभ पंत का चयन 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए हुआ है, वह इस टीम के उप-कप्तान है। सीरीज से कुछ दिन पहले पंत को चोटिल होते देखना चिंता का विषय है। ऋषभ पंत की चोट पर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 255 रन ही बना सकी। ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़ते हुए 132 रनों की पारी खेली, उनके अलावा कोई बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। केएल राहुल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज फेल हुए, जो आगामी साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं।

हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने टीम को लीड दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 तो आकाशदीप और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका ए को 221 रनों पर समेट दिया। अफ्रीकी टीम के लिए कप्तान मार्क्स एकरमैन ने 134 रनों की शानदार पारी खेली। पहली पारी के बाद 34 रनों की बढ़त हासिल कर भारत ने खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा