कानूनी पचड़े में फंस गए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट

मुंबई

कोरोना काल में लोगों का मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हाल ही में कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. पंजाब की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है. ये वारंट लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने जारी किया है.

बता दें कि पूरा मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति के खिलाफ दायर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें नकली रिजिका कॉइन में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था. जिस पर गवाही देने के लिए सोनू सूद को अदालत में बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए, जिसके बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया.

लुधियाना कोर्ट ने अपने आदेश में मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को सोनू सूद को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. इस आदेश में कहा गया है, ‘सोनू सूद, (पुत्र, पत्नी, पुत्री) निवासी, घर संख्या 605/606 कैसाब्लैंक अपार्टमेंट को विधिवत समन या वारंट तामील किया गया है, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए (समन या वारंट की तामील से बचने के उद्देश्य से फरार हो गया और बाहर निकल गया). आपको आदेश दिया जाता है कि आप सोनू सूद  को गिरफ्तार करें और कोर्ट के समक्ष पेश करें.’

इस आदेश में आगे लिखा गया है, ‘आपको यह वारंट 10-02-2025 को या उससे पहले वापस करने का निर्देश दिया जाता है, जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि यह किस दिन और किस तरीके से निष्पादित (एग्जीक्यूट) किया गया है, या इसका कारण क्या है कि इसे निष्पादित क्यों नहीं किया गया है.’ मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को निर्धारित की गई है.

  • admin

    Related Posts

    ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे का बयान वायरल, पुराने आरोपों पर फिर उठे सवाल

    शिल्पा शिंदे टेलीविजन की बड़ी और विवादित एक्ट्रेसेस में से एक हैं. भाभी जी घर पर हैं शो में अंगूरी भाभी का रोल निभाकर वो घर-घर पॉपुलर हुई थीं. 2016…

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘ऑब्सेशन’ ने पांचवें दिन भी पकड़ी रफ्तार, बाकी फिल्मों पर भारी

     सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। इनमें ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’, 'चांद मेरा दिल' और 'पति पत्नी और वो दो' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन'…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

    IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

    भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

    कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश