भाजपा ने गिनाए वक्फ बिल के फायदे, मस्जिद या कब्रिस्तान को नहीं होगा कोई नुकसान

नई दिल्ली
वक्फ (संशोधन) बिल पर चल रही तीव्र बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह विधेयक मस्जिदों या कब्रिस्तानों पर कोई असर नहीं डालेगा। उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि यह विधेयक वक्फ बोर्डों के कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाएगा। रवि शंकर प्रसाद ने इंटरव्यू में कहा, "कोई मस्जिद, पूजा स्थल या कब्रिस्तान को कोई नुकसान नहीं होगा।" उनका कहना था कि यह बिल वक्फ बोर्डों में अधिक पारदर्शिता लाएगा और वक्फ की संपत्तियों के उपयोग को लेकर बेहतर निगरानी प्रदान करेगा।

रविशंकर प्रसाद आगे कहते हैं, "वक्फ एक धार्मिक संस्था नहीं, बल्कि एक वैधानिक संस्था है। मुद्दा बहुत सीधा है। वक्फ बनाने वाले 'वकिफ' (वह व्यक्ति जो वक्फ की स्थापना करता है) का उद्देश्य ठीक से कार्यान्वित किया जा रहा है या नहीं? क्या मुतव्वली (जो वक्फ का प्रबंधक है) सही तरीके से इसका प्रबंधन कर रहा है?" रविशंकर प्रसाद ने यह भी स्पष्ट किया कि वक्फ के संपत्तियों पर किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं होता, क्योंकि वक्फ बनाने के बाद वह संपत्ति 'अल्लाह' के पास जाती है। मुतव्वाली सिर्फ एक पर्यवेक्षक या प्रबंधक है, उसके पास संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होता है।

पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि इस विधेयक के जरिए मुस्लिम महिलाओं और समुदाय के हाशिए पर पड़े समूहों को सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, "यह बिल मुस्लिम महिलाओं को सशक्त करेगा और समुदाय की विधवाओं और हाशिए पर पड़े लोगों की मदद करेगा।"

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा, "सभी चीजें अब पूरी तरह से पारदर्शी होंगी, सबकुछ ऑनलाइन होगा। आप देख सकते हैं कि कौन सी संपत्ति कहां है, कौन सा मुतव्वाली है और विशेष संपत्ति का उपयोग वकिफ के उद्देश्य के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं?"

  • admin

    Related Posts

    टीवीके की संभावित जीत के बीच पीके का वीडियो चर्चा में, बिहार चुनाव हार भी फिर सुर्खियों में

    तमिलनाडु  तमिलनाडु में चुनावों का रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझान में एक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों…

    कोलाथुर सीट पर CM स्टालिन को झटका, TVK ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन, केरल में कांग्रेस का दबदबा

    तिरुवनंतपुरम/चेन्नई/गुवाहाटी  विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के ताज़ा रुझानों ने देश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों, तमिलनाडु और केरलम से चौंकाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य