निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए भाजपा व कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

दुर्ग
 दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अलका बाघमार को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस द्वारा महापौर पद के लिए प्रेमलता पोषण साहू पर भरोसा जताया गया है। महापौर पद के दोनों पार्टी के प्रत्याशी पूर्व पार्षद रह चुके हैं। महापौर पद के प्रत्याशी के अलावा भाजपा द्वारा पूरे 60 वार्डों के पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है, फि लहाल कांग्रेस के पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन प्रत्याशियों की संभावित सूची सार्वजनिक हो चुकी है। इस संभावित सूची में केवल वार्ड 36 के पार्षद पद के प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आया है। कांग्रेस से पार्षद पद के दावेदार इस संभावित सूची को ही लगभग अधिकृत सूची मान रहे हैं। कांग्रेस अपने पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची आज कभी भी जारी कर सकती है। लिहाजा दुर्ग नगर निगम चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पांचवें  दिन सोमवार को नामांकन दाखिले के लिए कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों की होड़ लगी रही। पिछले चार दिनों से निरंक रहे महापौर पद के नामांकन का आज खाता भी खुल गया। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू ने अपने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन का अपना पहला सेट दाखिल किया।
महापौर  प्रत्याशी अलका बाघमार के नामांकन के दौरान विधायक गजेंद्र यादव, वार्ड 53 के पार्षद प्रत्याशी विनायक नातू के अलावा भाजपा संगठन के नेता मौजूद रहे। वहीं महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के नामांकन दाखिले के दौरान  उनके पति पोषण साहू, पूर्व पार्षद सत्यवती वर्मा, भोला महोबिया के अलावा कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा-कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के पार्षद पद के प्रत्याशियों द्वारा सोमवार को नामांकन दाखिले के लिए भारी उत्साह दिखाया गया। कांग्रेस से पार्षद पद के प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी वार्ड 42, दीपक साहू वार्ड 43, दानेश्वरी देशमुख वार्ड 40, भाजपा से लीना दिनेश देवांगन वार्ड 04, सरिता विनोद चंद्राकर वार्ड 40, देवनारायण चंद्राकर वार्ड 18, काशीराम कोसरे वार्ड 22 के अलावा अन्य प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन दाखिले के लिए बुधवार को कई प्रत्याशी रैली की शक्ल में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जिससे कलेक्ट्रेट में आज दिनभर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के भीड़भाड़ का माहौल रहा। नामांकन का कल 28 जनवरी अंतिम दिन है। भाजपा- कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के महापौर व पार्षद प्रत्याशी अपनी ताकत दिखाने कल 28 जनवरी को नामांकन दाखिले के लिए एक साथ रैली के शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचने की उम्मीद है। जिससे कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में भीड़भाड़ की संभावना है। लिहाजा कलेक्ट्रेट में सुरक्षा चाक चौबंद व्यवस्था किए गए हैं।

 

admin

Related Posts

बस्तर में जुटे राज्यों के दिग्गज नेता, CM साय ने योगी आदित्यनाथ का किया अभिनंदन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन…

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, ASI और प्रधान आरक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

रायपुर  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां बेमेतरा जिले में ASI, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले किए गए है। एक साथ 140 पुलिसकर्मियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?