विधानसभा और लोकसभा के बाद नगर निगम चुनाव में नांदगांव मे तीसरी बार कमल खिलेगा : डॉ रमन सिंह

राजनांदगांव
आज विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी नगर निगम चुनाव के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव की नामांकन रैली में शामिल हुए और नामांकन दाखिल करने के दौरान साथ पहुँचे। इस अवसर पर विस अध्यक्ष जी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इसके साथ ही डॉ. रमन सिंह जी भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के पूर्व सांसद एवं महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी के नामांकन में शामिल रहे। इस दौरान नांदगांव की सड़कों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की विशाल उपस्थिति ने भाजपा के प्रति जनता के अपार समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां श्री यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल जी, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय जी, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने जनता से अपील की है कि वे विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी एवं समस्त भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन दें।

  • admin

    Related Posts

    संभलकर रहें! छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अब प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का दौर शुरू…

    बस्तर से निकला 4 राज्यों का मास्टर प्लान, क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा पर केंद्र की बड़ी रणनीति

    जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर