बिहार को बड़ी कामयाबी: भारतीय टीम में 6 खिलाड़ी हुए शामिल

राजगीर

राजगीर खेल परिसर में 9 और 10 अगस्त को पहली बार आयोजित होने जा रही ‘एशिया रग्बी अंडर-20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025’ के लिए भारतीय महिला और पुरुष टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राहुल बोस की ओर से टीमों की घोषणा की गई है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमों का चयन 3 जुलाई से कोलकाता के नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के आधार पर किया गया।

इस टूर्नामेंट में भारत की टीमें चीन, यूएई, हांगकांग-चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया जैसी मजबूत एशियाई टीमों से मुकाबला करेंगी। महिला वर्ग में नेपाल ने मलेशिया की जगह ली है। बिहार के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि भारतीय अंडर-20 रग्बी टीम में राज्य के चार महिला और दो पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह न सिर्फ बिहार के लिए गर्व की बात है, बल्कि राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। महिला टीम में आरती कुमारी, अंशू कुमारी, अल्पना कुमारी और गुरिया कुमारी का चयन हुआ है, जबकि पुरुष टीम में गोल्डन कुमार और सागर प्रकाश को जगह मिली है।

टीम लीडरशिप और कोचिंग

    पुरुष टीम की कप्तानी सुमित कुमार रॉय (पश्चिम बंगाल) करेंगे और करण राजभर उप-कप्तान होंगे।
    महिला टीम की कप्तानी भूमिका शुक्ला (राजस्थान) के पास होगी और उपकप्तान तनु भोसले (महाराष्ट्र) होंगी।
    कोचिंग की बात करें तो पुरुष टीम को फ्रांसिस्को ‘पाको’ हर्नांडेज़ प्रशिक्षित करेंगे जबकि महिला टीम को कियानो फौरी और सहायक कोच तिलक राज मार्गदर्शन देंगे।

राहुल बोस ने कहा, “यू-20 एशिया रग्बी 7s एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय भविष्य आकार लेता है। इस बार घरेलू धरती पर दोनों टीमों को एक साथ देखना विशेष होगा।”

भारतीय टीम की सूची

अंडर-20 पुरुष टीम:
सुमित कुमार रॉय (कप्तान), करण राजभर (उपकप्तान), अजीत नाग, भरत किसान, चरण हेम्ब्रम, डेविड मुंडा, देशराज सिंह, गोल्डन कुमार, राजन रावत, रोहित शॉ, सागर प्रकाश

अंडर-20 महिला टीम:
भूमिका शुक्ला (कप्तान), तनु भोसले (उपकप्तान), आरती कुमारी, अक्षया एनएस, अल्पना कुमारी, अंशू कुमारी, गुरिया कुमारी, कायरा विंसेंट, महक, मामाली सिंह, मुस्कान पिपलोदा, रितु

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल