शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, तस्करी कर MP में बेचने लाई गई लाखों रुपये की शराब पकड़ी, 3 गिरफ्तार

भोपाल
भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से अवैध शराब और वाहन जब्त किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मुखबिर से मिली सूचना

क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली, जिसकी तस्दीक के लिए टीम टीटी नगर क्षेत्र, माता मंदिर,मेनिट चौराहे पर रवाना हुई, मौके पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पत्रकार कालोनी पहुचे जहाँ म.न 21 के सामने गली में एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक HR-26-EW-0733 खडी दिखी जिसमें तीन लडके बैठे दिखे जिन्हे हमराह स्टाफ मदद से घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा तो (1) अजय डाकसे पिता जगदीश डाकसे उम्र 25 साल निवासी B/5 ब्लाक न. 07- BDA कालोनी सलैया भोपाल (2) प्रमोद चैतन्य पिता प्रभूलाल चैतन्य उम्र 25 साल निवासी ब्लाक नं. A-12/8-BDA कालोनी सलैया भोपाल (3) धीरज कपिल पिता रमेश कपिल उम्र 24 साल निवासी ईश्वर नगर रेडीशन के पीछे सलैया भोपाल का बताया कार को चेक किया तो कार की पीछे की शीट में खाकी रंग की पुठे की पेटियाँ दिखी जिनके संबंध में पूछने पर तीनों व्यक्ति द्वारा पेटियाँ स्वयं की होना बताया और  शराब के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा तो नहीं होना बताया।

भोपाल में बेचने लाये हरियाणा में बनी शराब  

उधर भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध शराब पर एक्शन लिया है, पुलिस ने बताया कि उसे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पत्रकार कालोनी गली टीटी नगर में एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक HR-26-EW-0733 खड़ी है जिसमें तीन-चार व्यक्ति बैठे है। कार के अंदर पीछे की सीट पर शराब की पेटियाँ रखी है। ये लोग शराब को बेचने के लिए ग्राहक का इन्तजार कर रहे हैं।
शराब बेचने आये तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया और उसमें बैठे तीनों लोगों को दबोच लिया , तीनों आरोपी अजय डाकसे, प्रमोद चैतन्य और  धीरज कपिल भोपाल के सलैया क्षेत्र के रहने वाले निकले, पूछताछ में उन्होंने शराब उनकी ही बताई , पुलिस नेजब शराब का लाइसेंस मांगा तो उनपर नहीं मिला।
हरियाणा में बनी 225 लीटर देसी शराब जब्त   

पुलिस ने शराब की सभी 25 पेटियों को उतार लिया पेटियों में 50-50 क्वार्टर 180 ml के थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 225 लीटर देसी शराब कुल कीमत 112000/- रुपये लगभग बताई गई है पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और आरोपियों की आबकारी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

चेक करने पर मिली अवैध शराब

पेटियो को कार मे से निकाल चैक करने पर 25 पेटी सफेद देशी प्लेन मदिरा की थी । प्रत्येक पेटी को खोलकर चैक करने पर 50-50 क्वार्टर 180 एमएल के थे। देशी सफेद प्लेन शराब की कुल 25 पेटी 1250 क्वाटर कुल 225 लीटर देशी शराब कुल कीमत 112000/- रुपये लगभग मुताबिक जप्ती पत्रक तैयार किया गया । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

admin

Related Posts

सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें

भोपाल आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वित रूप से प्रयास करें, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पण करें। प्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है।…

उपयोगित जल प्रबंधन को नई दिशा, नवाचार और प्राकृतिक उपायों पर जोर

भोपाल  आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा कि सीवरेज प्रबंधन के लिए एसबीआर और बायोनेस्ट जैसी अत्याधुनिक एवं सक्षम तकनीकों का समावेश उपयोगित जल प्रबंधन के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। कम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल