भोपाल में स्नैचिंग का खुलासा: ईरानी गैंग से जुड़े नाबालिगों ने छीनकर मोबाइल लखनऊ में बेचा

भोपाल
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के निज सहायक (पीए) सुधीर कुमार दुबे से मोबाइल झपटने के मामले में टीटीनगर पुलिस ने ईरानी गैंग से जुड़े दो नाबालिग बदमाशों को पकड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है आरोपितों ने झपटमारी की वारदात के कुछ ही देर बाद मोबाइल को लखनऊ के एक बदमाश को बेच दिया था, जिसे पुलिस ने अब ट्रेन से वापस मंगवा लिया है। आरोपितों के पास से पुलिस को चोरी व झपटमारी के 10 से अधिक मोबाइल मिले हैं।

पुलिस उनसे अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। घटना मंगलवार रात की है, जब सुधीर दुबे तुलसी नगर स्थित अपने घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान जेपी अस्पताल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तत्काल सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लगे। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से पुलिस को बदमाशों की पहचान के सुराग मिले।
 
जांच के दौरान पता चला कि वारदात में ईरानी गैंग के दो नाबालिग शामिल हैं, जो शहर में हाल ही में सक्रिय हुए थे। दोनों को हनुमानगंज क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे मोबाइल झपटने के बाद उसे लखनऊ में बेच दिया था।

पुलिस ने तुरंत लखनऊ में संपर्क कर मोबाइल बरामद करवाया, जिसे ट्रेन पार्सल के जरिए भोपाल मंगवाया गया। फिलहाल मोबाइल जब्त कर दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ईरानी गैंग के सदस्य महंगे स्मार्टफोन झपटने के बाद उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देते हैं ताकि ट्रैकिंग मुश्किल हो जाए।

admin

Related Posts

बिजली व्यवस्था को मिली मजबूती, सारणी में शुरू हुआ 160 MVA पावर ट्रांसफार्मर

सारणी मे ऊर्जीकृत हुआ 160 एम वी ए का पावर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर 45 वर्षो तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के बाद ट्रांसको का पावर ट्रांसफार्मर हुआ रिटायर…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उतरे दिल्ली मेट्रो में, प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर किया सफर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर प्रधानमंत्री मोदी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग के आह्वान पर किया अमल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर