दिल्ली में बसने से पहले नूंह और बिहार में बनाया ठिकाना, 38 और बांग्लादेशी पकड़े गए

नई दिल्ली
दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों को दबोचने और उन्हें वापस सीमा पार भेजने का काम तेजी से चल रहा है। राजधानी दिल्ली में 38 और बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया है, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। दिल्ली में बसने से पहले इन्होंने नूंह और बिहार में भी अपना ठिकाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां नाकाम रहने के बाद राजधानी में डेरा डाल दिया था।

अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपी इससे पहले हरियाणा के नूंह और फिर बिहार गए थे। बाद में वे दिल्ली पहुंच गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन बांग्लादेशी नागरिकों ने बिहार में बसने की कोशिश की, लेकिन वह यहां संपर्क बनाने और आजीविका का इंतजाम करने में विफल रहे। इसके बाद वे दिल्ली चले गए, जहां वह फैक्ट्रियों में काम करने लगे और अवैध बस्तियों में रहने लगे।

पकड़े गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी को अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं, जिनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं। गुरुवार को पूर्वी जिला पुलिस ने पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा था जिसमें से तीन नाबालिग थे।

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पिछले साल 19 नवंबर को दिल्ली में पुलिस ने कार्रवाई की शुरुआत की थी। अब तक सैकड़ों बांग्लादेशियों को पकड़ा जा चुका है। कई वापस बांग्लादेश भेजे जा चुके हैं। इन लोगों को पकड़े जाने से कई ऐसे नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है जो घुसपैठियों को फर्जी आधार समेत कई तरह के दस्तावेज देते हैं। पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बीच घुसपैठियों की पहचान और तेज हो गई है।

 

admin

Related Posts

बंगाल में राष्ट्रगीत पर बड़ा आदेश, CM शुभेंदु बोले- हर स्कूल में अनिवार्य रूप से गाया जाए वंदे मातरम

कलकत्ता पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम् गीत गाना अनिवार्य करने का फैसला लिया है।…

बाबा बर्फानी भक्तों की सुरक्षा कड़ी, नुनवान से गुफा तक हर गतिविधि पर रहेगी नजर

 जम्मू  श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अनंतनाग ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उपायुक्त अनंतनाग एवं यात्रा अधिकारी पहलगाम मार्ग बिलाल मोहुउद्दीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 0 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर