बल्लेबाज केन विलियमसन एक बार फिर नर्वस 90s का शिकार बने, वह 93 के निजी स्कोर पर आउट हुए

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे मेजबान टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन एक बार फिर नर्वस 90s का शिकार बने। वह 93 के निजी स्कोर पर गस एटकिंसन के 61वें ओवर में आउट हुए। उनकी दूसरी गेंद पर जैक क्रॉली ने कैच पकड़ा। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में 13वां मौका है जब विलियमसन शतक के करीब पहुंचकर 90 के फेर में फंसे हो। इसी के साथ सबसे ज्यादा बार नर्वस 90s का शिकार बनने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

जी हां, इस लिस्ट में उन्होंने टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ा है। द्रविड़ अपने करियर में 12 बार 90s में आउट हुए थे।
वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर नर्वस 90s पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। मास्टर ब्लास्टर अपने करियर में कुल 27 बार 90 के फेर में फंसे थे। अगर सचिन अपने करियर में ये 27 शतक भी पूरे कर लेते तो उनके नाम, 100 की जगह 127 इंटरनेशनल शतक होते।

इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा बार 90s पर आउट होने वाले बल्लेबाज-
27 – सचिन तेंदुलकर

बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बोर्ड पर लगाए। क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स (41) के साथ टिम साउदी मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन के अलावा अभी तक कोई बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है। वहीं इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

  • admin

    Related Posts

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

     नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी