अयोध्या रेप केस आरोपी सपा नेता मोईद खान ने PNB को चूना लगा रखा था, अब इस कांड में भी फंस गया

अयोध्या

अयोध्या गैंगरेप के आरोपी और समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की मुश्किल बढ़ गई हैं. आरोपी सपा नेता के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है. बता दें कि इस बार मुईद खान के खिलाफ बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.

पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की तरफ से सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक भदरसा के ब्रांच मैनेजर श्री प्रकाश ने ये केस दर्ज करवाया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, भदरसा में जिस जगह पर सपा नेता मुईद खान ने जमीन कब्जाई थी और जहां शॉपिंग कंपलेक्स बनाया था, उसी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी खोली गई थी. पंजाब नेशनल बैंक जमीन के जिस हिस्से खुला था, वह गाटा संख्या 1672 थी, जबकि मुईद खान के नाम दर्ज जमीन की गाटा संख्या 1683 थी. मुईद खान का पंजाब नेशनल बैंक के साथ एग्रीमेंट 15 अक्टूबर 2020 के दिन हुआ था.

बता दें कि अब सामने आया है कि मोईद खान ने जिस जमीन का एग्रीमेंट पंजाब नेशलन बैंक के साथ किया था, वह जमीन सपा नेता मोईद खान की थी ही नहीं. दरअसल 17 अगस्त 2024 के दिन अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बैंक को दी नोटिस जारी किए, तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ. मोईद खान ने उस जमीन का एग्रीमेंट बैंक के साथ कर दिया था, जो जमीन उसके नाम पर नहीं थी और वह बैंक से किराए की मोटी रकम भी ले रहा था.

ये मामला सामने आते ही अब अयोध्या के पूराकलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक के भदरसा ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर जेल में बंद मोईद खान पर एक और एफआईआर दर्ज करवा दी गई है.
गैंगरेप केस में फंसा है सपा नेता मोईद खान

आपको बता दें कि दलित नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान फंसा हुआ है. सपा नेता के खिलाफ दलित नाबालिग पीड़िता को धमकाने का भी आरोप है. इस मामले में योगी सरकार की तरफ से मोईद खान की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है. फिलहाल ये पूरा मामला गरमाया हुआ है.

admin

Related Posts

पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए, नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया

 ग्रेटर नोएडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत की आधिकारिक…

ओबीसी युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स, योगी सरकार से नई संभावनाएं

योगी सरकार में ओबीसी युवाओं को मिल रही फ्री कम्प्यूटर ट्रेनिंग, बदल रही जिंदगी साल 2025-26 में 29 हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया आर्थिक कमजोर परिवारों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल