विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 46 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका

लंदन 
आज से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की शुरुआत हो चुकी है। यह मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उसने 2023 में भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था।
पहले दिन लंच ब्रेक
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। लंच से ठीक पहले ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसेन ने विकेटकीपर वेरेने के हाथों कैच कराया। अभी तक कगिसो रबाडा और यानसेन दो-दो विकेट ले चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत नहीं रही थी। रबाडा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर कंगारुओं की कमर तोड़ दी। उन्होंने पारी के सातवें ओवर में तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को स्लिप में बेडिंघम के हाथों और आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन को मार्करम के हाथों कैच कराया। ख्वाजा खाता नहीं खोल सके। वहीं, ग्रीन चार रन बना सके। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी निभाई। जब लगा कि यह साझेदारी जम गई है तो यानसेन ने झटका दिया। उन्होंने लाबुशेन को विकेटकीपर वेरेने के हाथों कैच कराया। लाबुशेन 17 रन बना सके। वहीं, इसके बाद यानसेन ने हेड को आउट कर चौथा झटका दिया। फिलहाल स्टीव स्मिथ 51 गेंद में पांच चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मैच को देखने कई दिग्गज पहुंचे हैं। इनमें आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस भी शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 46 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मार्को यानसेन ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर वेरेने के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। 

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल