पाली में हादसे के समय मानकदेह स्कूल के छात्र और छात्राएं बस में सवार थे, स्कूल बस पलटने से 3 बच्चों की मौत

पाली
राजस्थान के पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा पाली के देसूरी थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब मोड के पास, देसूरी की नाल के नजदीक हुआ। यहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय मानकदेह स्कूल के छात्र और छात्राएं बस में सवार थे।

घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई
हादसा होने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

परशुराम महादेव जा रहे थे छात्र
बताया जा रहा है कि ये छात्र पिकनिक मनाने के लिए परशुराम महादेव जा रहे थे। हादसे के बाद राजसमंद के एसपी और कलेक्टर ने घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की है और अन्य जरूरी कदम उठाए हैं।

admin

Related Posts

भारत सरकार का बड़ा अभियान: पांडुलिपियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने का काम जारी

जयपुर भारत सरकार ने इस वर्ष प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने का एक अभियान शुरू किया है. ‘ज्ञान भारतम मिशन' नाम के इस अभियान की शुरुआत 16 मार्च को की गई…

कोटा अस्पताल घटना: इलाज के दौरान बिगड़ी 5 महिलाओं की हालत, जांच के आदेश

कोटा कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूताओं का स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को राज्य सरकार ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल