विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की महाआरती, राजस्थान-अजमेर में मनाया मां अंबे मंदिर का स्थापना दिवस

अजमेर.

अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे स्थित अंबे माता मंदिर में पहले नवरात्र और 40वें स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। पुष्कर से आए पंडितों ने माता की विशेष शृंगार के साथ भव्य महाआरती की, जिसमें 1100 दीपक जलाए गए। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी महाआरती में भाग लिया। मंदिर ट्रस्ट ने उनका स्वागत किया।

देवनानी ने माता का आशीर्वाद लेकर सनातन धर्म और अजमेर की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे पर स्थित अंबे माता मंदिर में आज पहले नवरात्र पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्रि के प्रथम दिन और अंबे माता मंदिर का स्थापना दिवस होने के चलते माता काविशेष शृंगार किया जाए और 1100 दीपकों से की भव्य महाआरती भी की गई। गुरुवार को अंबे माता मंदिर का 40वाँ स्थापना था। इस मौके पर पुष्कर से आए पंडितों ने अंबे माता की भव्य आरती की। उसके बाद आतिशबाजी भी की गई। महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी पहुंचे, जो उन्होंने अंबे माता मंदिर में महाआरती में भाग लिया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को माला, चुनरी और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और उनको अंबे माता की तस्वीर भेंट कीं।

अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहा स्थित अंबे माता मंदिर
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बातचीत में कहा कि यह अंबे माता के मंदिर में अजमेर ही नहीं आसपास के क्षेत्र से भी लोग आते हैं।  इस प्राचीन मंदिर में जब से मैंने आना शुरू किया है माता जी का आशीर्वाद मुझे मिला है। आज मैं जो कुछ भी हूं माता जी के आशीर्वाद से हूं। देवनानी ने कहा कि माता रानी मुझे इतना आशीर्वाद दे कि मैं अंतिम सांस तक अजमेर को सेवा करता रहूं। सनातन धर्म में माता की पूजा सर्वश्रेष्ठ है और हम सब सनातनी हैं। सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के लिए हम सब कटिबद्ध हैं।

admin

Related Posts

राजस्थान बॉर्डर पर ATS अलर्ट, स्लीपर सेल नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर पंजाब के बाद अब राजस्थान को नशे के दलदल में धकेलने की एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश सामने आई है. पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ जंग छेड़ रहा…

भजनलाल शर्मा का पर्यावरण संदेश: काफिला कम करने के बाद अब ईवी से बढ़ाया ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईधन बचाने को लेकर एक बार फिर अलग संदेश देने की कोशिश की है. हाल ही में अपने काफिले में गाड़ियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज