विधानसभा सत्र से पहले गृह मंत्री अमित शाह से मिले विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

चंडीगढ़
हरियाणा में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरूआत से पहले नवचयनित विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने देश के गृह मंत्री अमित शाह के मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कल्याण को नए दायित्व के लिए बधाई व अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कल्याण ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष बनने के बाद हरविंद्र कल्याण ने पिछले दिनों उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से भी मिलकर आए थे। एक दिन पहले ही उन्होंने लोकसभ अध्यक्ष ओम बिरला के साथ भी मुलाकात की थी।

हरविंद्र कल्याण हाल ही में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं। हरविंद्र कल्याण ने हाल ही में विधानसभा के विधायी कार्यों से संबंधित कार्यों को भी गति दी है। हरियाणा में विधायकों को अलॉट होने वाले एमएलए फ्लैट्स के मामले में भी उन्होंने कार्यों में गतिशीलता लाई है। ऐसी जानकारी मिली है कि शैक्षणिक दृष्टि से इंजीनियरिंग पास हरविंद्र कल्याण हरियाणा की ई-विधानसभा को और सुदृढ़ बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे।
 
विधायकों को ई-लाइब्रेरी, ई-संवैधानिक जानकारी तथा वैधानिक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए हरविंद्र कल्याण इन कार्यों को प्राथमिकता दे सकते हैं। अतीत में राजनीति में रहते हुए गैर विवादास्पद व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले हरविंद्र कल्याण प्रचार-प्रसार की बजाए व्यवहारिकता में कामों में अमलीजामा पहनाने में यकीन रखते हैं। 

  • admin

    Related Posts

    कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

    कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

    ट्रंप सरकार में बड़ा उलटफेर, तुलसी गबार्ड के इस्तीफे से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

    वाशिंगटन  तुलसी गबार्ड ने अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है. गबार्ड ने इस्तीफे के पीछे अपने पति को कैंसर होने की पारिवारिक वजह का हवाला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 1 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा