अरविंद केजरीवाल ने AAP में शामिल किए 2 नेता, एक और विधायक का कट सकता है टिकट

नई दिल्ली
कस्तूरबा नगर विधानसभा से भाजपा नेता रमेश पहलवान एवं उनकी पत्नी कुसुमलता (निगम पार्षद) ने आप पार्टी का दामन थामा है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। कुसुमलता दूसरी बार निगम पार्षद हैं। उनका पहला कार्यकाल 2012 से 2017 तक रहा। उसके बाद 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी से जीता था। कस्तूरबा नगर से अभी आम आदमी पार्टी के विधायक मदनलाल हैं। माना जा रहा है कि उनका टिकट कट सकता है।

सात साल बाद हुई घर वापसी
केजरीवाल ने बताया कि 2013 में रमेश पहलवान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। फिर 2017 तक आप में रहे, लेकिन किसी कारणवश आप छोड़ी और आज सात साल बाद फिर से घर वापसी हुई है। रमेश पहलवान स्पोर्ट्स खासकर रेसलिंग के क्षेत्र में काफी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, इनके अध्यक्ष और सदस्य हैं। इन्होंने दिल्ली के स्तर पर काफी अहम भूमिका निभाई है।

पार्टी ज्वाइन करने पर क्या कहा
कुसुमलता दो बार पार्षद रही हैं। केजरीवाल ने बताया कि बीच में पांच साल एससी सीट हो जाने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाईं। इसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और फिर चुनाव जीता। आप ज्वाइन करने पर कुसुमलता ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझती हूं कि केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर आप ज्वाइन की है। वहीं आप ज्वाइन करने पर रमेश पहलवान ने कहा कि मेरी आज घर वापसी हो रही है और मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं।

केजरीवाल ने दोहराया अपना सपना
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी अच्छे-अच्छे लोग आप ज्वाइन कर रहे हैं। केजरीवाल ने बताया कि मेरा एक सपना है कि एक दिन दिल्ली के दो करोड़ लोग सारे कांग्रेसी, सारे बीजेपी वाले और सारे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। आने वाले साल दिल्ली विधानसभा के चुनाव हैं। इसके लिए आप ने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें छह ऐसे चेहरों को मौका दिया गया था, जो बीजेपी या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

admin

Related Posts

गुरुग्राम लैंड स्कैम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, Robert Vadra को मिली जमानत

नई दिल्ली कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत मिल गई है. दिल्ली…

शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ