गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर अरुण गिरी को उनके शिष्य ने 251 किलोग्राम सिंहासन किया गिफ्ट

प्रयागराज

उत्तराखंड के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ हर दिन चर्चा के केंद्र में रह रहा है। यहां आए दिन कोई ना कोई चीज वायरल हो रही है। अब श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर अवधूत बाबा उर्फ आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी का सोने का सिंहासन वायरल हो रहा है। गोल्डन बाबा  के नाम से मशहूर अरुण गिरी को उनके एक शिष्य ने सिंहासन गिफ्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका वजन 251 किलोग्राम है और कीमत करीब 200 करोड़ आंकी जा रही है।

महाकुंभ में सोने का यह सिंहासन चर्चा का विषय बना हुआ है। आचार्य अरुण गिरी गोल्डन बाबा के नाम से चर्चित हैं। ऐसा बताया जाता है कि वह करीब 6 करोड़ मूल्य का सोना पहनते हैं। आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद के अनुसार, यह अनूठा उपहार आचार्य अरुण गिरी के एक शिष्य ने उन्हें भेंट किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सिंहासन महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-14 में स्थित अवधूत बाबा के शिविर में रखा गया है। इसे दूर से देखने के लिए भीड़ लग रही है। स्वामी प्रकाशानंद ने बताया है कि आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी जी सोने के आभूषण धारण करते हैं, इसलिए लोग उन्हें गोल्डन बाबा के नाम से पुकारने लगे।

यह खास सिंहासन गिफ्ट करने वाले शिष्य के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है। सिंहासन पर सवार होकर महामंडलेश्वर अरुण गिरी जी मौनी अमावस्या का अमृत स्नान करने जाएंगे। इस सिंहासन पर पैर रखने वाला मंच और स्टूल भी साथ में है।

  • admin

    Related Posts

    सेवामित्र व्यवस्था से लेकर श्रमिक सुविधा केंद्र तक, योगी सरकार का रोजगार सृजन पर जोर

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना…

    कौशांबी से मेरठ तक बदलाव, कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती जारी

    लखनऊ  योगी आदित्यनाथ सरकार में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को शासन ने दो आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया। इससे पहले शुक्रवार को एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 0 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 1 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 1 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा