प्रीमियर लीग में आर्सेनल ने चेल्सी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला

लंदन 
प्रीमियर लीग में आर्सेनल ने चेल्सी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मुकाबले के शुरुआती आधे घंटे में चेल्सी ने दबदबा बनाए रखा। आर्सेनल होम टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करती रहीं। इस दौरान ब्लूज ने कई मौके बनाए। मुकाबले के 38वें मिनट में मोइसेस कैसेडो को मिकेल मेरिनो पर टैकल करने के लिए सीधे रेड कार्ड मिला। यहां से चेल्सी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना जारी रखा। इसके बावजूद ब्लूज ने आक्रामक खेल जारी रखा। 

ट्रेवोह चलोबा ने हाफ टाइम के ठीक बाद रीस जेम्स के कॉर्नर पर हेडर मारकर चेल्सी को मुकाबले के 48वें मिनट बढ़त दिलाई। यहां से आर्सेनल ने तेज खेल दिखाया और मुकाबले के 59वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने गोल दागते हुए टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। यह मुकाबले का अंतिम गोल साबित हुआ। आर्सेनल इस समय प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। इस टीम के पास 30 प्वाइंट्स हैं। वहीं, चेल्सी ने 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमा रखा है।

एक अन्य मुकाबले के दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। जीन-फिलिप माटेटा ने पहले हाफ में दो बार पेनल्टी लेकर पैलेस को लीड दिलाई। मुकाबले के 36वें मिनट में क्रिस्टल पैलेस ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। मुकाबले के 54वें मिनट में जोशुआ जिर्कजी ने गोल दागते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड को मुकाबले में बराबरी पर ला दिया और नौ मिनट के अंदर मैनचेस्टर ने बढ़त भी हासिल कर ली। मेसन माउंट ने 63वें मिनट में विजयी गोल दागा।

फिलहाल, मैनचेस्टर यूनाइटेड 21 प्वाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर मौजूद है, जबकि क्रिस्टल पैलेस 20 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। लिवरपूल ने वेस्ट हैम पर 2-0 से जीत हासिल करते हुए 8वां स्थान हासिल किया। इस टीम के पास 21 अंक हैं। कोच आर्ने स्लॉट ने अपने कार्यकाल में पहली बार किसी लीग मैच में मोहम्मद सालाह को बेंच पर बैठाया। अलेक्जेंडर इसाक ने मुकाबले के 60वें मिनट में गोल करते हुए लिवरपूल को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया था। मुकाबले के 84वें मिनट में लुकास पाक्वेटा को रेड कार्ड दिखाया गया। कोडी गैकपो ने स्टॉपेज टाइम में गोल दागकर आखिरकार लिवरपूल को 2-0 से आगे कर दिया।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी