खेल मैदान में सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह चार बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी थी, सर्दी में भी युवाओं का जोश बरकरार

हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के अणु खेल मैदान में सेना भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में सैकड़ों अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाने के लिए पहुंचे। खेल मैदान में सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह चार बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पहले अभ्यर्थियों की हाइट और वेट माप के बाद उन्हें 1,600 मीटर की दौड़ के लिए भेजा गया। सुबह के समय कड़ाके की सर्दी थी, लेकिन फिर भी युवाओं में फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा करने का उत्साह देखने को मिला। कड़ाके की सर्दी होने के बावजूद भी दौड़ में युवाओं ने बखूबी बेहतर प्रदर्शन किया। भर्ती मैदान में पहले दिन हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के करीब 600 युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। अभ्यर्थियों की एंट्री गेट पर बायोमीट्रिक हाजिरी ली गई। इसके अलावा मैदान में दौड़ रहे युवाओं के लिए डिजिटल स्क्रीन भी लगाई गई, ताकि उन्हें पता चल सके कि दौड़ पूरा करने में कितना समय बचा है और कितने चक्कर बाकी हैं।

सेना भर्ती प्रक्रिया में पहुंचे एक युवा ने मीडिया को बताया कि कड़ाके की सर्दी होने के बाद भी वह सुबह ही मैदान में पहुंचे और भर्ती में हिस्सा लिया। युवक ने बताया कि उनका परिणाम अच्छा नही रहा है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए बहुत तैयारी की थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग टौणी देवी के डॉक्टर अभिषेक ने मीडिया को बताया कि अणु मैदान में चल रही भर्ती प्रक्रिया में सुबह से अब तक 600 के करीब युवाओं ने हिस्सा लिया है। युवाओं ने मैदान में 1600 मीटर दौड़ लगाई है, लेकिन इससे पहले युवाओं का स्वास्थ्य टेस्ट किया गया।

बता दें कि शुक्रवार को भर्ती का पहला दिन है। पहले ही दिन काफी संख्या में युवा सेना भर्ती में हिस्सा लेने पहुंचे। 17 से 24 जनवरी तक अणु मैदान में तीन जिलों के पात्र उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिले के करीब 3,200 युवाओं को अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट को लेकर कॉल लेटर जारी किए गए हैं। यह वे युवा हैं, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास किया है। मैदान में करीब 75 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से युवाओं की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। शारीरिक क्षमता एवं प्रदर्शन बढ़ाने वाली लगभग 20 चिह्नित दवाइयों के दुरुपयोग की जांच के लिए युवाओं के डोप टेस्ट भी लिए जा रहे हैं।

 

admin

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा